Monday, March 16, 2020

समर्थन मूल्य से 225 रु. गेहूं अाैर चना 1090 रु. प्रति क्विंटल कम में खरीद रहे हैं व्यापारी


हाेली अाैर पंचमी के बाद कृषि उपज मंडी में गेहूं- चने की अच्छी अावक हाेने लगी है। लेकिन माेनाेपाॅली के कारण व्यापारी किसानों से गेहूं- चना सहित अन्य उपज की खरीदी समर्थन मूल्य पर नहीं कर रहे हैं। इस कारण गेहूं पर 225 से लेकर 325 रुपए तक अाैर चने पर 1090 से लेकर 1700 रुपए क्विंटल तक का नुकसान किसानों काे हाे रहा है।

अच्छी उपज भी समर्थन मूल्य पर नहीं खरीदे जाने से नाराज किसान मंडी में भड़क गए। वे कलेक्टर अनुराग वर्मा से मिलने पहुंचे, उन्होंने 25 के बजाय 20 मार्च से खरीदी शुरू करने की मांग की। किसानों ने व्यवस्था बनाने के लिए दाे दिन की मोहलत दी। एेसा न हाेने पर अांदाेलन की चेतावनी दी। साेमवार काे हरदा, टिमरनी, खिरकिया मंडी में करीब 18,125 क्विंटल गेहूं की अावक हुई।

व्यापारियाें की दलील- गेहूं- चना एफएक्यू के मानक स्तर का नहीं

गेहूं- चना की अावक एकदम से बढ़ी है। व्यापारी इसका लाभ उठा रहे हैं। समर्थन मूल्य से कम दाम में खरीदी काे लेकर व्यापारियों की दलील है कि किसान उपज हार्वेस्टर से कटते ही ट्राॅली में डालकर बेचने ला रहे हैं। इस कारण गेहूं-चना एफएक्यू के मानक स्तर का नहीं है। इसमें नमी भी है। किसान उपज साफ कर नहीं ला रहे हैं।

किसान की पीड़ा : 1700 रुपए क्विंटल ही खरीदा उसका 165 क्विं. गेहूं, 37 हजार का हुअा नुकसान


छिदगांव तमाेली के किसान अशाेक गुर्जर हरदा में अच्छा दाम मिलने की अास में भाड़ा लगाकर गांव से यहां 3 ट्राॅलियाें में 165 क्विंटल गेहूं लेकर अाए। गेहूं साफ व बिना नमी का था, लेेकिन मंडी में यह 1700 रुपए क्विंटल बिका। गुर्जर ने कहा कि व्यापारी भले ही समर्थन मूल्य से ज्यादा भाव में न खरीदे, लेकिन समर्थन मूल्य से कम में भी न खरीदे। उन्होंने बताया कि उन्हें इस भाव से 37,125 रुपए का नुकसान हुअा।

मूंग बाेवनी की जल्दी में फटाफट की कटाई, कृषि उपज मंडी में राेज हाे रही 15 हजार क्विंटल अावक


मूंग का लाभ लेने के चक्कर में गेहूं-चना जल्द बेचने में हाे रहा नुकसान


25 मार्च से मूंग के लिए नहराें में पानी अाने की संभावना है। इस कारण किसानों ने हाेली से पहले गेहूं चना कटाई शुरू कर दी। हाेली के बाद माैसम के राेज बदलाव देखते हुए किसानों ने कटाई अाैर तेज कर दी। कई किसान मूंग की बाेवनी कर चुके हैं। बाकी भी दिनरात तैयारी में लगे हैं। इसी कारण वे मंडी में गेहूं चना बेचने अा रहे हैं। लेकिन हकीकत यह है कि मूंग के रूप में तीसरी फसल का लाभ लेने की गरज में किसान गेहूं-चना जल्द बेचने के चक्कर में नुकसान उठा रहे हैं।

20 मार्च से खरीदी शुरू नहीं हाेने पर अांदाेलन करेंगे


-बसंत रायखेरे, जिलाध्यक्ष, भाकियू

नाॅन एफएक्यू गेहूं- चना लाने के कारण कम दाम मिल रहे हैं


-किशाेर माहेश्वरी, मंडी सचिव, हरदा

उच्च अधिकारियों काे अवगत कराकर, मंडी सचिव से बात करेंगे


-अनुराग वर्मा, कलेक्टर, हरदा

यह रहे हरदा और खिरकिया कृषि उपज मंडी में भाव

हरदा मंडी : साेमवार काे गेहूं 1599 से 1700, चना 3000 से 3760, साेयाबीन 2200 से 3421 रुपए क्विंटल बिका। गेहूं की अावक 7568 बाेरे रही।

खिरकिया मंडी : गेहूं 1420 से 1723, चना 3230 से 3635, साेयाबीन 2580 से 3349, सरसाे 2800 से 4199 रुपए क्विंटल के भाव बिका। गेहूं की 10557 बाेरे अावक हुई।

खिरकिया मंडी में सारसूद से चना बेचने अाए राजेंद्र राजपूत ने बताया कि उन्होंने हाेली से पहले चना की कटाई कराई। 5 दिन धूप में सुखाया, साफ भी कराया। लेकिन साेमवार काे मंडी में यह 3520 रुपए क्विंटल बिका। इसका समर्थन मूल्य 4850 रुपए है। उन्हें 1330 रुपए प्रति क्विंटल कम मिलने से 6650 रुपए का नुकसान हुअा। एेसा कई किसानों के साथ हुअा। समर्थन मूल्य पर खरीदी शुरू नहीं हाेने तक एेसी ठगी चलती रहेगी।

बंपर पैदावार, लेकिन कृषि मंडी मेंे कम मिल रहे दाम


हरदा। मंडी में हाेने लगी गेहूं चने की अावक। इनसेट : कलेक्टर से मिले यूनियन के पदाधिकारी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Harda News - mp news 225 from the support price wheat and gram 1090 rs traders are buying for less per quintal
Harda News - mp news 225 from the support price wheat and gram 1090 rs traders are buying for less per quintal


source https://www.bhaskar.com/mp/harda/news/mp-news-225-from-the-support-price-wheat-and-gram-1090-rs-traders-are-buying-for-less-per-quintal-072551-6857942.html

No comments:

Post a Comment