Thursday, March 5, 2020

ठेकेदार ने 27 मकान मालिकों को जगह खाली करने की धमकी दी तो रहवासियों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन


राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण कर रहे ठेकेदार बंसल कंस्ट्रक्शन के कर्मचारियों के द्वारा 24 घंटे में 27 मकान मालिकों को जगह खाली करने की धमकी देने के विरोध में देवरी के तुलसी नगर, मोहड़, पपलई के ग्रामीणों ने एसडीएम बृजेंद्र रावत को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई करने की मांग की है।

रहवासियों ने बताया कि वह लोग तुलसी नगर के निवासी है और इस जमीन पर विगत 50 वर्षों से भवन बनाकर निवास कर रहे हैं। एनएच के निर्माण के यहां के 27 मकानों को शासन ने चिह्नित किया है।

वह मकान खाली करने के लिए तैयार हैं, लेकिन अभी तक शासन ने उनको न तो मुआवजा दिया है न ही भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी की गई है। बावजूद इसके बंसल कंपनी के मैनेजर और कर्मचारी उनको बेदखल करने की कार्रवाई कर रहे हैं ठेकेदार के द्वारा कहा जा रहा है कि पहले रास्ता छोड़ो उसके बाद आपको मुआवजा मिलेगा। इसकी सूचना देवरी थाने में भी दी गई है लेकिन देवरी थाने से जवाब दिया गया है कि जब विवाद हो जाए जब रिपोर्ट लिखाने आना। ग्रामीणों ने मांग की है कि जब तक पीड़ितों को मुआवजे का भुगतान नहीं होता तब तक हाईवे का निर्माण कार्य रोका जाए।

मामले को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए किसान ।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bareli News - mp news residents submit memorandum to sdm when contractor threatens to vacate 27 landlords


source https://www.bhaskar.com/mp/raisen/news/mp-news-residents-submit-memorandum-to-sdm-when-contractor-threatens-to-vacate-27-landlords-064047-6787392.html

No comments:

Post a Comment