Friday, November 20, 2020

अलग-अलग दो मकानों का ताला तोड़ नकदी और गहने ले गए चोर

गुरुवार रात अज्ञात चोरों ने दो अलग-अलग मकानों के दरवाजे और अलमारी के ताले तोड़कर नकदी व हजारों रुपए कीमत के जेवरों पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने दोनों मामलों में अज्ञात चोरों पर चोरी का मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू की हैं।

पुलिस अनुसार खमरिया में वार्ड नंबर 2 गढ़ाकोटा रोड स्थित ज्योति बाल्मिकी के घर गुरुवार रात कोई नहीं था। कशुक्रवार सुबह पड़ोसियों ने मकान का ताला टूटा होने की जानकारी दी। अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवर व नकद 60 हजार रुपए गायब थे। पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

दूसरे मामले में रघुनाथ गार्डन के पास रहने वाले अनिल ठाकुर शुक्रवार सुबह रिश्तेदारी में गए थे। शाम को लौटे तो घर का ताला एवं अलमारी का ताला टूटा था। तथा अलमारी में रखे सोने चांदी के जेवर और नकद 25 हजार रुपए गायब थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/bina/news/thieves-took-cash-and-jewelry-to-break-the-lock-of-two-houses-127932798.html

No comments:

Post a Comment