Saturday, November 28, 2020

इंदौर-पटना ट्रेन के फेरे बढ़ाए, ट्रेन 30 दिसंबर तक चलेगी

रेलवे ने इंदौर-पटना एक्सप्रेस ट्रेन के फेरे बढ़ा दिए हैं। ट्रेन अब इंदौर से 30 दिसंबर तक चलेगी। रेलवे जनसंपर्क विभाग के अनुसार ट्रेन (09313-09314) 30 दिसंबर तक प्रति सोमवार और बुधवार को चलेगी। वहीं, ट्रेन (09321-09322) ट्रेन के चार फेरे बढ़ा दिए हैं। ट्रेन प्रति शनिवार को 5 से 26 दिसंबर तक इंदौर से जबकि 7 से 28 दिसंबर तक पटना से इंदौर के लिए चलेगी।

यह रहेगा शेड्यूल

  • ट्रेन (क्रमांक 09321-09322) दोपहर 1.55 बजे इंदौर से रवाना होगी। यह अगले दिन शाम 5.05 बजे राजेंद्रनगर (पटना) पहुंचेगी।
  • वापसी में ट्रेन सुबह 10.45 बजे पटना से रवाना होगी। ट्रेन अगले दिन दोपहर 3.20 बजे इंदौर आएगी।
  • ट्रेन में एक 2 एसी, पांच 3एसी, 11 स्लीपर और चार जनरल कोच रहेंगे।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
रेलवे ने इसकी घोषणा की है।


source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/indore-patna-trains-increase-the-train-will-run-till-december-30-127958014.html

No comments:

Post a Comment