जिले में पिछले 27 दिनों से कोरोना संक्रमण की रफ्तार लगातार बढ़ रही है। इसी बीच दो दिन से कोरोना की रफ्तार कम हुई है, लेकिन इस दौरान जांच रिपोर्ट भी कम आई है। रविवार को जिले में कोरोना के 9 नए संक्रमित मरीज सामने आए है। इसके साथ ही मरीजों की संख्या बढ़कर 2050 हो गई है।
कोरोना से निपटने प्रशासन के सारे इंतजाम बेअसर होते जा रहे है। रविवार को एक बार फिर 9 नए मरीज सामने आए है। इसके बाद भी लोग सावधानी नहीं बरत रहे है। जबकि जिले में कोरोना के चलते अभी तक 59 मौतें हो चुकी है। इसमें से 5 मौतें जिले में बाकी के 55 मरीजों की बाहर इलाज के दौरान मौत हुई है। उपचुनाव व त्योहार के बाद से कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। रविवार को आए 9 नए मरीजों में 4 संक्रमित राजगढ़ और तीन संक्रमित मरीज ब्यावरा के है। वहीं एक-एक मरीज नरसिंहगढ़ व सारंगपुर में मिले हैं।
15 मरीज डिस्चार्ज, कोविड वार्ड में भर्ती 14 मरीज
जिला अस्पताल के कोविड वार्ड में मरीजों की संख्या 14 है, वहीं रविवार को 15 मरीज के ठीक होने पर उन्हें डिस्चार्ज किया है। जिला महामारी नियंत्रक अधिकारी डॉ महेंद्र सिंह ने बताया कि कोरोना को लेकर जिले में अभी तक 1 लाख 32 हजार 075 लोगों की स्क्रीनिंग की गई है। वहीं 45 हजार 151 मरीजों के कोरोना सैंपल लिए है। इसमें से 44 हजार 509 लोगों की रिपोर्ट मिल गई है। प्राप्त रिपोर्ट में अभी तक जिले में 2050 मरीज कोरोना संक्रमित मिले है। इसमें से 1827 मरीज ठीक हो गए है। वहीं 642 मरीजों की जांच रिपोर्ट आना शेष है। जिला अस्पताल के कोविड वार्ड में रविवार को 14 मरीज भर्ती है, वहीं 238 नए मरीजों के सैंपल लिए है, जबकि रविवार शाम तक 341 लोगों की जांच रिपोर्ट आई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/rajgarh/news/9-new-patients-received-on-sunday-speed-of-corona-infection-increasing-continuously-127963800.html
No comments:
Post a Comment