आईआईटी मुंबई, ऊर्जा स्वराज फाउंडेशन द्वारा सौर उर्जा के वैकल्पिक स्रोत के रूप में शीर्षक रोल ऑफ यूथ इन अटेनिंग आत्मनिर्भर भारत इन एनर्जी नाम से सोलर उर्जा का प्रयोग बढ़ाने के उद्देश्य से स्टूडेंट एंबेसेडर वर्कशाॅप का ऑनलाइन आयोजन किया। इसमें पीजी कॉलेज के प्रो. रेवलसिंह खरत व विद्यार्थियों ने भी हिस्सा लिया।
उन्होंने बताया इसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण व उर्जा के स्वावलंबन, स्थानीय क्षेत्र में उपलब्ध ऊर्जा के स्रोत का उपयोग करने, पर्यावरणीय परिवर्तनों में युवाओं की भूमिका को सुनिश्चित करना है। प्रो. खरत ने बताया कॉलेज के 62 विद्यार्थियों ने भागीदारी कर सोलर लैंप किट का प्रदर्शन कर हेंड्स आन ट्रेनिंग व सोलर ऊर्जा का दैनिक जीवन में महत्व की जानकारी हासिल की। सौर ऊर्जा ट्रेनिंग में गणित विभागाध्यक्ष डॉ. जेके गुप्ता, भौतिकी विभाग के डॉ. रविंद्र बरडे, डॉ. श्याम नाइक, अतिथि विद्वान् प्रो. कपिल अहिरे, प्रो. अर्पिता पटेल, प्रो. सपना तिवारी, टेक्निकल असिस्टेंट दिनेश नरगांवे ने भागीदारी की।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/barwani/news/motivated-to-use-solar-energy-by-showing-its-importance-127963860.html
No comments:
Post a Comment