इन दिनों पश्चिमी विक्षोभ की बजह से अरब सागर से नमी आ रही है। ग्वालियर- चंबल संभाग में न केवल बादल छाए हुए हैं बल्कि बारिश होने का पूर्वानुमान भी है। इसके बाद भी भिंड कृषि उपज मंडी परिसर में समर्थन मूल्य खरीद केंद्र पर 10 हजार से अधिक बोरी बाजरा खुले में रखा हुआ है।
मौसम विशेषज्ञ वेदप्रकाश के अनुसार भिंड जिला सहित ग्वालियर चंबल अंचल में अगले 24 घंटे में बारिश होने का अनुमान है। अगर इसी तरह खुले में बाजरा रखा रहा तो बारिश होने पर खराब भीग खराब हो जाएगा। वहीं नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंधक का कहना है कि पहले सेंट्रल बेयर हाउस पर समिति प्रबंधक द्वारा चालान नहीं दिया गया है। मंडी से बाजरा का उठाव नहीं हो पा रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/bhind/news/ten-thousand-sacks-of-millet-kept-in-the-open-rain-forecast-in-24-hours-127951038.html
No comments:
Post a Comment