जिले में शनिवार रात को 8 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इस माह के पहले पखवाड़े में संक्रमितों की संख्या 2197 थी। लेकिन त्योहारों के बाद 16 नंवबर से अब तक 14 दिनों में 157 केस बढ़ गए हैं। जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 2354 पर पहुंच गया है। वहीं लापरवाही भी जारी है। लोग बिना मास्क लगाए बाहर निकल रहे है। सोशल डिस्टेंस गायब हो गई है। प्रदेश सरकार की नई गाइड लाइन के बाद एक दिन अफसरों ने मास्क नहीं लगाने वालों पर चालानी कार्रवाई की थी। लेकिन अब वह भी बंद है।
अभी तक 2241 लोग इलाज के अस्पताल से घर लौट चुके हैं। 92 मरीजों का बड़वानी, सेंधवा व इंदौर के अस्पताल में इलाज जारी है। 21 लोगों की इलाज के दौरान मौत हुई है। सीएमएचओ ने बताया शनिवार रात को बड़वानी के 5, सेंधवा, अंजड़ व राजपुर के 1-1 व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रविवार को 13 कोरोना संक्रमितों को इलाज के बाद आइसोलेशन वार्ड से छुट्टी मिल गई। 291 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। हेल्थ बुलेटिन के अनुसार अभी तक जिले से 45265 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए। इसमें से अभी तक 40765 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव व 2354 पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। 2125 लोगों की रिपोर्ट अाना बाकी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/barwani/news/8-people-report-positive-157-infected-in-14-days-after-festivals-127963850.html
No comments:
Post a Comment