Sunday, November 29, 2020

साल का आखिरी चंद्रग्रहण आज, मंगल कार्य बेअसर

साल का आखिरी चंद्रग्रहण 30 नवंबर को लगेगा। भारत में नहीं दिखने पर यहां के लोगों पर इसका असर भी नहीं पड़ेगा। इस ग्रहण के बावजूद सभी धार्मिक और मांगलिक काम किए जा सकेंगे। वैज्ञानिक नजरिए से ग्रहण एक खगोलीय घटना है। जिसका असर मौसम पर पड़ता है। वहीं, ज्योतिर्विज्ञान के मुताबिक ऐसे ग्रहण का असर सभी राशियों पर होता है।
कार्तिक महीने की पूर्णिमा पर उपच्छाया चंद्र ग्रहण वृष राशि और रोहिणी नक्षत्र में लगेगा। इसका अशुभ असर वृष, मिथुन, सिंह, कन्या और धनु राशि वाले लोगों पर रहेगा। वहीं मेष, कर्क, तुला, वृश्चिक, मकर, कुंभ और मीन राशि वाले लोग अशुभ प्रभाव से बच जाएंगे। 30 नवंबर को होने वाला साल का आखिरी चंद्रग्रहण रहेगा। इससे पहले ऐसा ही ग्रहण 5 जुलाई को हुआ था, जो भारत में नहीं दिखा था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/rajgarh/news/last-lunar-eclipse-of-the-year-today-mars-work-ineffective-127963818.html

No comments:

Post a Comment