Thursday, November 26, 2020

कृषि विरोधी कानून के विरोध में दिल्ली रवाना हुआ किसान सभा का जत्था

कृषि विरोधी कानूनों के खिलाफ संसद मार्च के लिए अखिल भारतीय किसान सभा, मध्य प्रदेश किसान सभा का जत्था गुरुवार को चंबल राजघाट से दिल्ली के लिए रवाना हुआ। इस अवसर पर किसान सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक तिवारी ने बताया कि हाल ही में संसद द्वारा कृषि मंडियों को समाप्त करने, विपणन व्यवस्था का निजीकरण करने, ठेका खेती लागू करने, जमाखोरी की छूट देने संबंधी कानूनों को पारित किया है। इसके विरोध में पूरे देश में किसान जुझारू आंदोलन कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि पंजाब में विगत डेढ़ माह से रेल यातायात सेवा बंद है। हरियाणा, पश्चिम उत्तर प्रदेश, राजस्थान ,तमिलनाड, मध्य प्रदेश सभी जगह आंदोलन जारी है। इसी कड़ी में संसद पर प्रदर्शन के लिए देश भर से किसानों के जत्थे से रवाना हुए हैं।

जसके तहत चंबल क्षेत्र के भिंड, मुरैना, ग्वालियर का जत्था गुरुवार को सुबह चंबल नदी से रवाना हुआ। इससे पहले जत्थे का नेतृत्व कर रहे जसविंदर सिंह ने कृषि विरोधी कानून, किसान विरोधी नीतियां, खेती का औद्योगीकरण किए जाने के बारे में जानकारी दी। मंडल सदस्य अखिलेश यादव, मुरारी लाल धाकड़, गयाराम सिंह धाकड़, जीतेंद्र आर्य, रामबाबू जाटव, राजीव दीक्षित, पीएन माहौर, राजेश शर्मा, वीरेंद्र कुशवाह, ओमप्रकाश श्रीवास, सुरेश धाकड़, रामकिशन आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
चंबल राजघााट से दिल्ली कूच करता किसान सभा का जत्था।


source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/morena/news/kisan-sabha-group-left-for-delhi-to-protest-against-the-anti-agriculture-law-127951983.html

No comments:

Post a Comment