Friday, November 20, 2020

बिना चालक के ट्राॅला रिवर्स हुआ, 7 बकरियाें को रौंदते हुए नदी में जा गिरा, आधा दर्जन घायल

चौहान घाट पर चल रहे ब्रिज निर्माण कार्य में लगा ट्राॅला घाट से रिवर्स हो गया जो रपटा से होकर गुजर रही बकरियों को रौंदता हुआ नदी में गिर गया। ट्राॅले की चपेट में आई सात बकरियों की मौत हो गई जबकि आधा दर्जन बकरियां घायल हुईं। इस दौरान रपटा पर मौजूद दो बकरी पालक व अन्य लोग और कई बकरियां बाल-बाल बचीं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे ट्रॉला क्रमांक एमपी 16 एच 0411 निर्माणाधीन ब्रिज के पास घाट पर खड़ा था। ट्राले में चालक नहीं था, अचानक रिवर्स होकर रिपटा की ओर जाने लगा। इसी समय रिपटा से बकरियों का झुंड, बकरी-पालक और कुछ अन्य लोग गुजर रहे थे।

ट्रक को अनियंत्रित होता देख बकरी-पालकों व अन्य लोगों ने नदी में कूंदकर या भागकर अपने आप को बचाया। लेकिन एक दर्जन बकरियां चपेट में आ गईं जिसमें सात की मौत हो गई और आधा दर्जन घायल हो गईं।

बकरी पालक ट्राला मालिक और बकरी पालकों में हुए समझौते के कारण इस संबंध में पुलिस थाने में किसी प्रकार का मामला दर्ज नहीं हुआ। बकरी-पालक परसु रजक ने बताया कि मेरा पुत्र हेमराज हर दिन की तरह बकरियां चराने जा रहा था। उसके साथ दूसरा बकरी पालक भी था कि हादसा हो गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/bina/news/the-trawl-overturned-without-driver-trampled-7-goats-and-fell-into-the-river-half-a-dozen-injured-127932789.html

No comments:

Post a Comment