17 जून को ग्राम सुंडी में घर की पीछे की दीवार खोदकर पलंगपेटी में रखे सोने-चांदी के जेवर व 6 लाख 25 हजार रुपए चुराने के मामले में फरार चल रहे आरोपी अवतार सिंह गुर्जर पिता मोहन सिंह निवासी गोपीपुर थाना कोतवाली शाजापुर को रविवार को आगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार दुले सिंह पिता भावसिंह बंजारा के घर पर अज्ञात बदमाश ने उजालदानी तोड़कर घर की पलंगपेटी में रखी डेढ़ किलो चांदी की कड़ी, चांदी का दो किलो का कंदोरा, पुरानी चांदी की एक किलो की गले में पहनी जाने वाली खुगाली, चांदी के आंवले, पुरानी एक तौला सोने की नथ, आधा तौला सोने की बाली व नकदी चुरा ले गया था।
पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी प्रभुलाल बंजारा एवं रतनलाल को गिरफ्तार कर उनसे सोने-चांदी की रकम व नकदी 5 लाख 77 हजार रुपए बरामद कर लिए, लेकिन आरोपी अवतार सिंह व लच्छीराम पिता चंदरसिंह गुर्जर निवासी पीताखेड़ी थाना मोहन बड़ोदिया फरार थे।
एसपी ने अवतार के साथ ही लच्छीराम पर भी 5 हजार का इनाम घोषित किया। पुलिस ने गत दिनों अवतार को गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से सोने की नथ कीमत 50 हजार रुपए, 2800 रुपए नकदी व चोरी के दौरान उपयोग की गई बाइक जब्त कर ली।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/agar/news/theft-rogue-arrested-127966924.html
No comments:
Post a Comment