Thursday, November 26, 2020

संविधान में सर्वश्रेष्ठ गुण समाहित, इसकी मजबूती से ही हम श्रेष्ठ भारत की ओर अग्रसर हैं: चौहान

2 साल 11 महीने 18 दिन में तैयार हुए भारतीय संविधान में विश्व के सर्वश्रेष्ठ संविधान के महत्वपूर्ण गुणों को समाहित किया गया है। इतने मजबूत संविधान से ही हम श्रेष्ठ भारत निर्माण की ओर अग्रसर हो रहे हैं। विश्व के सबसे बड़े गणतंत्र भारत का संविधान 26 नबंवर 1949 को अंगीकृत किया गया, इसलिए इस दिन को संविधान दिवस के रुप में मनाते है। हमारा संविधान 26 जनवरी 1950 से पूरे देश में लागू हुआ और हमारा राष्ट्र सम्पूर्ण प्रभुत्व सम्पन्न लोकतंत्रात्मक गणराज्य घोषित हुआ। यह बात शासकीय उत्कृष्ट हायर सेकंडरी स्कूल क्रमांक एक में संविधान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम प्राचार्य पीएस चौहान ने कही।

एनएसएस के प्रभारी धीरज सिंह गुर्जर ने कोरोना के पुनः बढ़ते संक्रमण के मद्दे नजर छात्रों को शासन की गाइडलाइन के अनुसार कोरोना बचाव के सभी नियमों का पालन करने का संकल्प दिलवाया। मास्क का प्रयोग करते हुए हम सब सामाजिक दूरी का पालन करेंगे तथा बार-बार हैंडवाश और सेनेटाइजर का उपयोग करते रहेंगे। इस मौके पर शिक्षक सतेंद्र सिंह भदौरिया, कमलेश कुशवाह, यतीन्द्र कुमार शर्मा तथा छात्रा साक्षी शर्मा ने भी संविधान दिवस पर अपने विचार रखे। शिक्षक राघवेंद्र शर्मा, डी के दीक्षित, मधु शर्मा, सीमा भदौरिया, सुरेंद्र बघेल सहित एनएसएस, एनसीसी,एवम इको क्लब के छात्र स्टॉफ की उपस्थिति रही।

वसुंधरा श्रृंगार युवा मंडल के नेतृत्व में मना संविधान दिवस: नेहरू युवा केंद्र खेल मंत्रालय भारत सरकार से संबद्ध वसुंधरा श्रृंगार युवा मंडल के नेतृत्व मे ऊषा कॉलोनी स्थित संजीवनी औषधालय पर संविधान दिवस मनाया गया। ब्लॉक कोऑर्डिनेटर हरे कृष्ण शर्मा आजाद ने कहा कि हमारा संविधान विश्व का सबसे बड़ा संविधान है। हमारा संविधान देश के प्रत्येक नागरिक को समानता का अधिकार प्रदान करता है साथ ही हमारे कर्तव्य को भी निर्धारित करता है। संविधान हम सभी के अधिकारों के प्रति सजग रखता है बल्कि हमारे कर्तव्य के प्रति भी हमें जागरूक भी बनाता है। युवा मंडल के साथियों ने संविधान और राष्ट्रीय एकता की शपथ ग्रहण की। ब्लॉक कोऑर्डिनेटर धर्मवीर यादव, मंडल उपाध्यक्ष बालकिशन बौहरे, सोनू कटारे, गौरव जादौन, अमन तिवारी, आयुष तिवारी, रामसेवक मोर्य, कन्हैया यादव, आकाश शर्मा आदि उपस्थित थे।

एमजेएस कॉलेज और जैन कॉलेज में हुए कार्यक्रम

  • शासकीय एमजेएस काॅलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई-1 द्वारा संविधान दिवस के अवसर पर संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रो. राजीव जैन द्वारा छात्रों को संविधान की प्रस्तावना का वाचन कराया गया एवं संविधान के बारे में विस्तृत चर्चा की गई।
  • कार्यक्रम अधिकारी प्रो. प्रदीप भदौरिया द्वारा संविधान के निर्माण की प्रक्रिया को समझाते हुए छात्रों को बताया कि भारत एक बहु सांस्कृतिक राष्ट्र है। भारत का संविधान लचीला एवं कठोर है। इस अवसर पर आशीष कुमार जैन, अंशिका, स्मृति, प्रियांशी, नेहा, अभिषेक, सौरव, युवराज आदि उपस्थित रहे।
  • इसी प्रकार जैन कॉलेज में संविधान दिवस पर प्रभारी प्राचार्य प्रो. रंजना यादव की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। इसमें संविधान की प्रस्तावना का वाचन कराया गया। डॉ. अतुल श्रीवास्तव, प्रो. गजेंद्र राठौर, प्रो. राजेश चौहान, प्रो. राहुल जैन, प्रो. संध्या शर्मा, प्रो. रूपेश गुप्ता, डॉ. सीमा शर्मा, प्रो. संजय राणा व छात्र- यात्राओं की उपस्थिति रही।

अधिकारियों ने किया संविधान उद्देशिका का अनुशरण

  • कलेक्टर वीरेंद्र सिंह रावत की मौजूदगी में संविधान दिवस कलेक्टर कार्यालय के सभागार में मनाया गया। संविधान दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद द्वारा केवडिया गुजरात से प्रातः 11 बजे संविधान की उद्देशिका का वाचन किया गया। जिसका अनुशरण कलेक्टर के अलावा अपर कलेक्टर अनिल कुमार चांदिल सहित कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित जिला कार्यालयों के अधिकारी- कर्मचारियों ने भी किया। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दूरदर्शन के राष्ट्रीय और प्रादेशिक चेनल से किया गया।
  • इसी प्रकार जिले के सभी कार्यालयों एवं शिक्षण संस्थाओं के अधिकारी- कर्मचारी अपने-अपने कार्यालयों में इस कार्यक्रम के सीधे प्रसारण में शामिल हुए। कोविड-19 के दृष्टिगत शासन के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
संविधान दिवस पर रैली निकालते हुए एमजेएस कॉलेज के छात्र छात्राएं।


source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/bhind/news/the-constitution-contains-the-best-qualities-it-is-due-to-its-strength-that-we-are-moving-towards-the-best-india-chauhan-127951379.html

No comments:

Post a Comment