Thursday, November 26, 2020

दबोह-भांडेर रोड पर पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 7 गंभीर घायल

दबोह भांडेर रोड पर गौरा गांव के पास एक ट्राॅली पलट गई, जिससे उसमें सवार सात लोग घायल हो गए। वहीं एक व्यक्ति की मौत होने की सूचना आ रही है। हालांकि पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही है। घटना गुरुवार की दोपहर करीब दो बजे की है। घायलों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई शुरू की है।

बताया जा रहा है कि बड़ा पोरसा गांव से कुछ लोग ट्रैक्टर ट्राॅली में बैठकर दबोह के रेहकुला माता मंदिर पर जवारे चढ़ाने के लिए जा रहे थे। तभी उनकी ट्राॅली दबोह भांडेर रोड पर गौरा गांव के पास अचानक असंतुलित होकर पलट गई, जिससे उसमें सवार लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर जब तक पुलिस पहुंची तब तक कुछ गंभीर रुप से घायल मरीज दूसरे साधनों से इलाज के लिए झांसी की ओर रवाना हो गए।

वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल जय सिंह (45) पुत्र गजा परिहार, कैलाशी (52) पत्नी सिरोमन सिंह कुशवाह, एकता (15) पुत्री चरणदास निवासीगण चरणदास, रामरती (55) पत्नी गुलजारी राठौर निवासी हेतमपुरा, नीतू देवी (60) पत्नी धर्मपाल सिंह कुशवाह, सौम्या (7) पुत्री चंद्रशेखर, सत्यम (9) पुत्र चंद्रशेखर निवासीगण बड़ापोरसा को उपचार के लिए दबोह अस्पताल में भर्ती कराया है। हालांकि इस हादसे एक व्यक्ति की मौत होने की सूचना आ रही है। लेकिन इसकी अधिकृत पुष्टि नहीं हुई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक फोटो


source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/bhind/news/tractor-trolley-overturned-on-daboh-bhander-road-7-seriously-injured-127951072.html

No comments:

Post a Comment