Thursday, November 26, 2020

आधार नंबर लेकर लगवाया अंगूठा, खाते से 70 हजार पार; मुफ्त में एलईडी बल्व का दिया था लालच

रौन थाना क्षेत्र के रेमजा गांव में भी मुफ्त में एलईडी बल्व देकर ठगों ने पति पत्नी के आधार नंबर दिए और उनके अंगूठे के निशान लेकर उनके बैंक खातों से 70 हजार रुपए उड़ा दिए। यह घटना करीब एक साल पहले की है। इसके बाद जब उन्हें यह जानकारी लगी तो उन्होंने रौन थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

रेमजा निवासी सुघर सिंह (38) पुत्र रामप्यारे कुशवाह ने बताया कि वे पेशे से मजदूर हैं। उनकी पत्नी प्रीती का रौन की सेंट्रल बैंक में खाता है। करीब एक साल पहले उनके गांव में दो युवक आए थे, जिन्होंने मुफ्त में एलईडी बल्व देकर उनके आधार कार्ड लिए। साथ ही उनका और उनकी पत्नी का मशीन पर अंगूठा का निशान लगवाया। उनके बाद उनके बैंक खाते से 3 से 7 नवंबर तक हर रोज 10-10 हजार करके कुल 50 हजार रुपए निकले। जबकि पत्नी के खाते से 5 और 6 नवंबर को 10-10 हजार कर कुल 20 हजार रुपए निकल गए। इसके बाद जब वे बैंक गए तो उन्हें यह जानकारी लगी । इस पर उन्होंने गुरुवार को रौन थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश प्रारंभ कर दी है।

भास्कर ने बताया था मुफ्त में एलईडी बल्व देकर खातों से पार कर रहे पैसे
यहां बता दें कि जिले में ठगों द्वारा मुफ्त में एलईडी बल्व देकर लोगों के बैंक खातों से पैसे उड़ाए जा रहे हैं। इस संबंध में भास्कर ने 22 नवंबर को एक खबर प्रकाशित की थी, जिसके बाद भास्कर ने लोगों से अपील की थी कि यदि लोगों ने मुफ्त में एलईडी बल्व लिए हैं तो वे अपने खातो को होल्ड करा दें। ताकि उनके खातों में जमा राशि सुरक्षित हो सके। इस खबर के बाद ऐसे लोगों ने जब अपने खाते चैक किए तब तक उनके पैसे निकल चुके थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक फोटो


source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/bhind/news/thumb-fitted-with-aadhaar-number-crossed-70-thousand-from-account-greed-of-led-bulb-was-given-for-free-127951096.html

No comments:

Post a Comment