Friday, November 20, 2020

छठ पर जमघट सतपुड़ा डेम पर दिया सूर्य काे अर्घ्य

यह ड्राेन फोटाे शुक्रवार शाम को सारनी के सतपुड़ा डेम पर सैकड़ाें महिलाओं के द्वारा छठ पर्व पर सूर्य को अर्घ्य देने का है। उपवास रखने वाली महिलाओं ने डेम के पानी में खड़े रहकर भगवान सूर्य की आराधना करते हुए अर्घ्य दिया। 21 नवंबर को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। इसे बाद व्रत खत्म होगा। साथ ही पाथाखेड़ा के शिव मंदिर, नांदिया घाट, तेलिया डेम सहित कई स्थानों पर छठ पर्व मनाया गया।
सारनी में छठ पूजा का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद दुर्गादास उइके और विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे ने भगवान सूर्य की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में गायत्री मेहरा सिंगर भोपाल, सविता मिश्रा सिंगर जबलपुर असित विश्वास, सुनील सिंह ने जागरण प्रस्तुत किया। जबलपुर के कलाकार मनीष कोरी ने अभिनय किया। इस अवसर पर विधायक डॉ. योगेश पांडे ने कहा मैं छठी माई से यही प्रार्थना करता हूं कि इस कोरोना रूपी महामारी का जल्दी अंत हो।

भोजपुरी समाज के इन सदस्यों की रही भूमिका
आयोजन में भोजपुरी समाज के जिला अध्यक्ष रंजीत सिंह, अवधेश सिंह, महेन्द्र भारती, कमलेश सिंह, लक्ष्मण साहू, सुभाष सिंह, प्रमोद सिंह, अरुण सिह, नन्हें सिंह, भूषण कांति, सुनील सिंह, मनोज ठाकुर, संजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Arghya given to the Sun on the Chhata Satpura Dame on Chhath


source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/betul/news/arghya-given-to-the-sun-on-the-chhata-satpura-dame-on-chhath-127932799.html

No comments:

Post a Comment