शनिवार को कार्तिक पूर्णिमा पर महिलाओं ने राजघाट रोड स्थित पुराने फिल्टर प्लांट पर नर्मदा किनारे दीपदान कर परिवार की सुख, समृद्धि की कामना की। पंडित चेतन उपाध्याय ने बताया कार्तिक मास में नर्मदा स्नान, दान, दीपदान का विशेष महत्व है। कार्तिक भगवान या भगवान विष्णु के नाम से दीपदान किया जाता है। कार्तिक स्नान से भगवान विष्णु प्रसन्न होते है और परिवार में सुख समृद्धि की वृद्धि होती है। तुलसी का भी पूजन कर परिक्रमा का महत्व है। भगवान लक्ष्मीनारायण का पूजन खीर, मालपुए, विभिन्न पकवान व ऋतु फल का भोग लगाया जाता है। दीपदान करने से घर में लक्ष्मी की प्राप्ति होती है। इसलिए इस दिन तिल्ली के तेल का दीपदान किया जाता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/barwani/news/wish-happiness-and-prosperity-by-donating-127963851.html
No comments:
Post a Comment