Thursday, November 26, 2020

अक्टूबर में मुरैना, दिमनी, अंबाह में हुई उपचुनाव की धुआंधार रैलियां, नवंबर में इन्हीं विधानसभा में डेढ़ गुना तक बढ़े मरीज

उपचुनाव के लिए चुनावी रैलियों व सभाओं में भीड़ जुटाने की छूट जिलेवासियों पर भारी पड़ रही है। अक्टूबर महीने में 10 हजार 811 सैंपल हुए लेकिन संक्रमित मरीज मिले सिर्फ 193। जबकि नवंबर के 25 दिन में सिर्फ 8 हजार 831 सैंपल हुए इनमें मरीजों की संख्या डेढ़ गुना यानि 244 हो गई। सबसे बुरी हालत मुरैना विधानसभा की है। जिसमें 25 दिन में 180 संक्रमित मिल चुके हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर जौरा विधानसभा है। यहां इस महीने 33 संक्रमित मिल चुके हैं जबकि अक्टूबर में यहां मरीजो की संख्या सिर्फ 08 थे।

सबलगढ़ में नवंबर में मिले 13 मरीज, अब संख्या 15 तक सीमित
सबलगढ़ एक बड़ा इलाका है लेकिन यहां मरीजों की संख्या स्थिर है। अक्टूबर में यहां 13 मरीज मिले थे जबकि नवंबर में 15 मरीज मिले हैं। इसमें गौर करने लायक बात यह है कि सबलगढ़ में मिले संक्रमितों में एक सरकारी शिक्षक, दो पुलिसकर्मी ऐसे हैं, जिनकी चुनाव में ड्यूटी लगी थी।

अंबाह-दिमनी में भी बढ़ रहे मरीज
अंबाह व दिमनी विधानसभा में का एक बड़ा इलाका ग्रामीण क्षेत्र का है, इसलिए यहां मुरैना-जौरा के मुकाबले मरीज तो कम मिले लेकिन पिछले महीने के मुकाबले संख्या बढ़ी है। नवंबर के 25 दिनों में अंबाह में 11 तथा दिमनी में 05 संक्रमित अभी तक मिल चुके हैं। वहीं इन दोनों ही विधानसभाओं में इस महीने मिले 20 से अधिक मरीज सीधे जिला मुख्यालय यानि शहर में कोरोना संक्रमित पाए गए।

अक्टूबर के मुकाबले नवंबर में बढ़े मरीज
जौरा विधानसभा में जौरा शहर व ग्रामीण इलाकों के अलावा पहाड़गढ़, कैलारस कस्बा जुड़ता है। इन तीनों इलाकों में नवंबर महीने में सिर्फ 08 मरीज मरीज मिले। जौरा ऐसी दूसरी विधानसभा थी, जिसमें भाजपा-कांग्रेस दोनों पार्टियों के आला नेताओं ने चुनावी सभाएं लीं, दौरे किए और जनसंपर्क में जमकर भीड़ उमड़ी। यहां नवंबर में मरीजों की संख्या 33 पर पहुंच चुकी है।

मुरैना में सबसे अधिक रैलियां, सभाएं व रोड शो, यहीं सबसे अधिक मरीज मिल रहे
उपचुनाव की घोषणा के बाद 10 अक्टूबर से चुनाव प्रचार थमने तक मुरैना विधानसभा यानि जिला मुख्यालय व नूराबाद क्षेत्र में सबसे अधिक रैलियां, सभाएं, जुलूस, रोड शो हुए। यहां एक-एक सभा में पांच-पांच हजार लोगों को गांवों से बसों में भर-भरकर सभाओं में बुलाया गया। नतीजा, विधानसभा क्षेत्र में आने वाले जिला मुख्यालय, नूराबाद, बानमोर में 25 दिन में 180 संक्रमित मिल चुके हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
30 अक्टूबर काे मुख्यमंत्री के रोड शो से पहले रुई की मंडी में हुई सभा में मौजूद बिना मास्क लगाए लोग।


source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/morena/news/smoke-rallies-of-by-elections-held-in-morena-dimani-ambah-in-october-patients-increased-by-one-and-a-half-times-in-the-same-assembly-in-november-127951815.html

No comments:

Post a Comment