Thursday, November 26, 2020

फर्जी दस्तावेज पर फायनेंस कर दिया ट्रैक्टर किस्त लेने पहुंचे तब किसान को पता चला

महिंद्रा फायनेंस कंपनी के मैनेजर ने गोअरकलां के एक किसान के जमीन के फर्जी कागज तैयार कर किसी अन्य व्यक्ति को ट्रैक्टर फायनेंस कर दिया। जब बैंक वाले किसान से किस्त के पैसे मांगने पहुंचे तब उसे यह जानकारी लगी। ऐसे में किसान की फरियाद पर कोतवाली पुलिस ने कंपनी के मैनेजर और एक अन्य अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।

गोअर कलां निवासी प्रमोद सिंह गुर्जर (44) ने पुलिस को बताया कि महिंद्रा फायनेंस कंपनी के मैनेजर अनुराग पांडेय ने उनके कागज लगाकर वर्ष 2016 में किसी अन्य व्यक्ति को ट्रैक्टर फायनेंस कर दिया। जबकि उन्हें इस बात की कानोंकान खबर तक नहीं थी। वर्ष 2019 में जब बैंक वाले उनसे किस्त के पैसे मांगने पहुंचे तब उन्हें पता चला कि उनके नाम से ट्रैक्टर फायनेंस हो चुका है। इसके बाद उन्होंने पड़ताल की तो फायनेंस कंपनी में कागज तो उनकी प्रोपर्टी के लगे थे। लेकिन फोटो किसी ओर का था। पुलिस ने जांच के बाद कंपनी के मैनेजर सहित दो पर केस दर्ज कर लिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक फोटो


source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/bhind/news/the-farmer-came-to-know-when-the-tractor-reached-to-install-the-installment-on-a-fake-document-127951232.html

No comments:

Post a Comment