Thursday, November 26, 2020

फॉरेस्ट गार्ड के घर से 200 साल पुराने जार्ज पंचम अंकित सिक्के चोरी, 47 हजार रुपए भी पार

शहर के गोविंद नगर के सामने फॉरेस्ट रेंज कैंपस में फॉरेस्ट गार्ड के आवास के अज्ञात चाेरों ने ताले तोड़ दिए। अज्ञात चोर 47 हजार रुपए नगद, चांदी की पायल, बिछुड़ी सहित 200 साल पुराने जार्ज पंचम काल के सिक्के चोरी कर ले गए हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मामले में पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक फॉरेस्ट गार्ड गौरव गुप्ता पुत्र राजेश गुप्ता बुधवार को परिवार सहित शादी समारोह में शामिल होने ग्वालियर गए हुए थे। गुरुवार की शाम फॉरेस्ट रेंज कैंपस शिवपुरी स्थित अपने आवास पहुंचे तो ताले टूटे मिले। मामले की सूचना देहात थाना पुलिस को दी।

गौरव गुप्ता ने बताया कि अज्ञात चोर उनके सरकारी आवास से 47 हजार रुपए नगद, चांदी की चार जोड़ी पायल, पांच जोड़ी बिछुड़ी, बच्चों के कड़े और जार्ज पंचम के 20 सिक्के चोरी चले गए हैं। दिवाली पूजन के लिए पूर्वजों द्वारा ये सिक्के खरीदे थे, जो करीब दो सौ साल पुराने हैं। पुलिस ने मौका मुआयना कर मामले में विवेचना शुरू कर दी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
200 year old George V inscribed coins stolen from forest guard house, Rs 47 thousand Cross too


source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/shivpuri/news/200-year-old-george-v-inscribed-coins-stolen-from-forest-guard-house-rs-47-thousand-cross-too-127952900.html

No comments:

Post a Comment