जो कृष्ण त्रिभुवन के स्वामी हैं वह भी गुरु की महिमा बढ़ाने के लिए शिक्षा ग्रहण करने गुरु के पास आते हैं। भगवान श्रीकृष्ण से लगाकर आदि गुरु शंकरचार्य तथा बाद के काल खंड में भी अनेक ऋषि, मनीषियों ने ज्ञानार्जन के लिए भारत के मध्य क्षेत्र की धरती को चुना। जिसे हम आज का मध्यप्रदेश कहते हैं। मध्यप्रदेश भारत का हृदय स्थान है, जो ज्ञान हृदय से प्रकट हो उसकी महिमा बहुत बड़ी है।
यह बात श्री नित्यानंद आश्रम के संत नर्मदानंद बापजी ने कही। देव भूमि द्वारिका (गुज.) में भगवान द्वारकाधीश को प्रणाम कर विशेष धर्म ध्वजारोहण कार्यक्रम में बापजी ने कहा कि वैसे हमारे यहां कहा गया किसी भी ज्योतिर्लिंग में जाकर भगवान आशुतोष सदाशिव को जल चढ़ाने से शिव संकल्प पैदा होता है। यदि संकल्प पवित्र है तो संकल्प से सिद्धि मिलती ही है। अतः संकल्प सही होना चाहिए। जिस वृक्ष पर फल लगते हैं वह वृक्ष फल स्वयं नहीं खाता। संतों की संपूर्ण तपस्या अपने लिए नहीं, राष्ट्र कल्याण के लिए है।
27 जनवरी को यात्रा का होगा विश्राम - संत नर्मदानंद बापजी ने केदारनाथ, बाबा विश्वनाथ और झारखंड स्थित बैजनाथ महादेव, आंध्रप्रदेश स्थित श्री शेलम ज्योतिर्लिंग व तमिलनाडु राज्य में स्थित रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग, महाराष्ट्र राज्य में स्थित भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग, त्रंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग, घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग, सोमनाथ ज्योतिर्लिंग नागेश्वर ज्योतिर्लिंग सहित अब तक कुल दस ज्योतिर्लिंग का अभिषेक कर चुके हैं। अगले पड़ाव श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग उज्जैन होते हुए श्री ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग पहुंचेंगे। जहां 27 जनवरी 2021 को विश्राम होगा।
ये मौजूद रहे
इस दौरान स्वामी नारायण मंदिर के केपी स्वामी, गोवर्धन भारती महाराज, श्यामानंद भारत सेवा संघ द्वारिका, दिव्यानंद गिरी गोपेश्वर महादेव द्वारिका, स्वर्ण मंदिर के स्वामी, स्थानीय विधायक पभूबा माणेक, एएसपी समीर सारडा, हरिभाई पटेल सहित अन्य मंचासीन रहे। फिल्म सिटी अहमदाबाद के नरेंद्रसिंह झाला, मानवसेवा समिति रतलाम अध्यक्ष मोहनलाल मुरलीवाला, रतलाम ग्रामीण पूर्व विधायक मथुरालाल डामोर, भारत सरकार कृषि मंत्रालय एमआईडीच के जनरल सदस्य अशोक पाटीदार, सामाजिक कार्यकर्ता राजेश सक्सेना ने महाभिषेक कर ध्वजारोहण में धर्म लाभ लिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/complete-penance-of-saints-is-for-national-welfare-127936196.html
No comments:
Post a Comment