गांव के शासकीय हाईस्कूल में असामाजिक तत्वों ने आग लगा दी। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने 30 मिनट में आग पर काबू पाया।
शनिवार शाम 6 बजे हाईस्कूल के कक्ष में रखे पुराने सामान में आग लग गई। सबसे पहले नानालाल चौधरी ने आग को देखा और ग्राम प्रधान फूलसिंह जादौन को सूचना दी। सूचना पर उन्होंने फायर स्टेशन व सालाखेड़ी चौकी पुलिस को सूचना दी। सूचना पर दमलकर्मी, पुलिस अधिकारी व स्कूल के प्रभारी प्राचार्य इनाम उर्र शेख मौके पर पहुंचे। लगभग 30 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। प्रभारी प्राचार्य शेख ने बताया असामाजिक तत्वों ने घास में आग लगाकर कक्ष में फेंकी इससे यहां रखा सारा सामान जल गया। इसमें 5 से 10 साल पुरानी काॅपी-किताबँ, खराब फर्नीचर सहित अन्य वेस्टेज सामान रखा था। उन्होंने बताया पूर्व में भी असामाजिक तत्वों ने बाउंड्रीवॉल तोड़ दी थी। इसकी शिकायत पुलिस चौकी पर कर रखी है। उन्होंने बताया आग लगने की जानकारी डीईओ केसी शर्मा को भी दे दी। चौकी से मौके पर पहुंचे एएसआई जगदीश यादव ने बताया कि असामाजिक तत्वों द्वारा आग लगाए जाने की शिकायत मिली है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/anti-social-elements-set-fire-in-nagra-high-school-127936197.html
No comments:
Post a Comment