झाली तालाब, हनुमान तालाब और विनोबा नगर में महिलाओं ने शनिवार सुबह उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया। उत्तर भारतीयों का सबसे प्रमुख मन्नतों का महापर्व छठ पूजा के चौथे दिन सूर्य को अर्घ्य देने के साथ पूजा का समापन हुआ। मन्नतों का महापर्व छठ पूजा का समापन शनिवार को हुआ। उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर व्रतधारी महिलाओं ने छठ मइया से मांगी मन्नत पूरी करने की प्रार्थना की। नवविवाहित महिलाओं द्वारा व्रत का पालन करने से उन्हें तेजस्वी बलशाली संतान की प्राप्ति होती है। सुहागिन महिलाओं के लिए आज के दिन सिंदूर से लंबी मांग भरने का रिवाज है। इससे पति की उम्र लंबी होती है। मान्यता है कि छठ का व्रत कोई भी सदस्य कर सकता है। व्रत को करने से सुख, शांति व समृद्धि आती है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/suhagin-women-offered-each-other-long-demands-from-sindoor-127936195.html
No comments:
Post a Comment