Saturday, November 21, 2020

दिनदहाड़े घर में घुसकर वृद्धा के जेवर लूटे, शाेर मचाने पर मुंह दबाया, लहूलुहान किया

जिला मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर ग्राम शिवपुर में शनिवार सुबह 11:00 से 11:30 बजे के बीच लुटेरों ने वृद्धा के आभूषण लूट लिए। लूटे गए आभूषण की कीमत एक लाख तीस हजार रुपए से अधिक है। वृद्धा घर में अकेली थी। घर पर आए पड़ोसी ने पोते को जानकारी दी। बेटे व पोते ने कार से अस्पताल लाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। लुटेरों ने घर में सो रही वृद्धा के सोने के बाले खींचे तो उनके कान कट गए। टड्‌डा (कोहनी के ऊपर पहनने का आभूषण) उतारा तो बाएं हाथ में चोट लगी। शोर मचाने से रोकने पर लुटेरों ने मुंह दबाया तो मुंह पर चोट लगी व नाक से खून बहने लगा।
घायल शांतिबाई पति धन्नालाल पाटीदार (75) निवासी शिवपुर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पोते दीपक ने बताया सुबह पिता भगवतीलाल पाटीदार रतलाम गए थे। मां मधु, पत्नी प्रियंका के साथ दीपक खेत पर थे। ताऊ राधेश्याम पाटीदार और परिवार के अन्य लोग भी खेत पर थे। दीपक की बेटी छह वर्षीय दीशानी घर पर थीं और दादी शांतिबाई घर के बाहर खाट डालकर लेटी थी। नींद आने और बाहर धूप आ जाने के कारण दादी शांतिबाई अंदर के कमरे में जाकर सो गईं। दीपक की बेटी दीशानी मोहल्ले के बच्चों के साथ खेलने के लिए पास ही स्कूल के मैदान में चली गई। चैनल गेट से घुसे आरोपियों ने घर के अंदर सो रहीं शांतिबाई के ऊपर रजाई डाली और मुंह दबाकर कान के बाले, हाथ का टड्‌डा और गले से सोने के मोतियों की माला खींच ली और भाग गए। घटना के बाद शांतिबाई बाहर निकलीं। दीपक की बेटी को देखने के लिए पड़ोसी मुकेश जा रहा था तब घर के बाहर दादी शांतिबाई को घायल देखा। मुकेश ने पोते दीपक पाटीदार को फोन लगाया व अस्पताल में भर्ती कराया।

थैली लेकर घूम रहे थे- एसडीओपी मानसिंह चौहान, टीआई बृजेश मिश्रा पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। गांववालों ने पुलिस को बताया पीली और दूधिया रंग की शर्ट और नीले रंग की जींस पहने अनजान दो युवक गांव में घूम रहे थे। दोनों के हाथ में प्लास्टिक की थैली थी। इन पर अंदेशा है। फुटेज में दिख सकते हैं।

परिजन खेत गए और वारदात हो गई - परिजन खेत पर थे तभी वारदात हुई। पुलिस को शंका है कि आरोपियों ने पहले से घर पर निगाह रखी होगी। गांव में घूम रहे अनजान आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस ने गांव की तीन दुकानों, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, सहकारी बैंक के फुटेज देखे परंतु महत्वपूर्ण जानकारी नहीं मिली।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Entered the house in broad daylight, looted the jewel of the old lady, pressed her face to shame, bled


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/entered-the-house-in-broad-daylight-looted-the-jewel-of-the-old-lady-pressed-her-face-to-shame-bled-127936198.html

No comments:

Post a Comment