Saturday, November 21, 2020

महाराजा सज्जन सिंह स्टैच्यू से कॉन्वेंट स्कूल तक फोरलेन बनेगा

सैलाना बस स्टैंड से दो बत्ती चौराहे तक बन चुके फोरलेन काे कॉन्वेंट स्कूल तक बनाने के लिए ठेकेदार ने शनिवार को काम शुरू कर दिया है। पहले पाइप लाइन डाली जाना है, जिसके लिए महाराजा सज्जन सिंह चौराहा से लोकेंद्र भवन रोड स्थित अग्रवाल बिल्डिंग तक खुदाई की गई। इसके लिए चौराहे पर बैरिकेडिंग कर ट्रैफिक रोकना पड़ा। पाइप लाइन डलने के बाद दिसंबर से खुदाई करके फोरलेन का बेस बनने लगेगा। मुख्यमंत्री अंधोसंरचना योजना में सैलाना बस स्टैंड से कॉन्वेंट स्कूल तक 1550 मीटर लंबा फोरलेन बनना है। इसमें से दो बत्ती चौराहा तक का लगभग 850 मीटर लंबा फोरलेन बन चुका है। सेंट्रल लाइटिंग भी चालू हो गई है। दो बत्ती चौराहा से कॉन्वेंट स्कूल तक और दो बत्ती चौराहे से डाट की पुलिया तक का 200 मीटर फोरलेन बनना बाकी है। ठेकेदार नीलेश पिरोदिया ने बाद दोनों सड़कों पर पाइप लाइन डालने के बाद फोरलेन का काम शुरू करेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Fourlane to be built from Maharaja Sajjan Singh Statue to Convent School


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/fourlane-to-be-built-from-maharaja-sajjan-singh-statue-to-convent-school-127936200.html

No comments:

Post a Comment