Friday, November 20, 2020

शासकीय भूमि पर अतिक्रमण, अवैध निर्माण कार्यों से अधिकारी अनजान

देवरी नगर पालिका क्षेत्र में बनने वाले प्रधानमंत्री आवास और लोगों के निजी मकानों के निर्माण कार्य इस समय जोरों पर चल रहे हैं और लोग मनमाने व फर्जी तरीके से नगरपालिका की बिना स्वीकृति के निर्माण कार्यों में जुटे हैं।

निर्माण कार्य नालियों के ऊपर एवं सड़कों पर अपनी मनमर्जी से किए जा रहे है। जिसकी खबर नगर पालिका को नहीं है। यदि इसकी कोई शिकायत भी करता है तो नगर पालिका वाले उसे नहीं रोकते और कहते है कि निर्माण जल्दी कर लो तीन फिट की जगह दो फिट पर निर्माण कर लो। नगर पालिका अपने अन्य कामों में मशगूल है।

जहां नगर पालिका की बड़ी लापरवाही सामने आ रही है। जिसके कारण नगर में निर्माण करने वाले लोग जरा भी भयभीत नहीं हैं और अपनी मनमर्जी से नालियों एवं सड़कों पर अवैध निर्माण कार्यों में जुटे हैं। जिससे शासकीय भूमि अब सुरक्षित नहीं है।

इससे यह स्पष्ट होता है कि नगरपालिका को अपनी प्रॉपर्टी जैसे नालियों और सड़कों की कोई परवाह नहीं है ना ही इन निर्माण कार्यों को देखने के लिए नगर पालिका के कोई कर्मचारी या अधिकारी जाते हैं।
ऐसी चर्चाएं जरूर है कि नगर पालिका के कर्मचारी अपनी जेब भर कर इन निर्माण कार्यों के लिए मौन स्वीकृति दे देते हैं।

जिससे लोग बेखौफ होकर इस तरह के निर्माण कार्य लगातार कर रहे। आने वाले समय में नगर में बनी हुई सड़कें बड़ी संकीर्ण और नालियां भी खत्म हो जाएंगी। जिससे नगर में बड़ा संकट खड़ा हो जाएगा।

लाेगाें काे दाे-तीन दिन में नाेटिस दिया जाएगा

पीएम आवास और निजी मकानों के निर्माण कार्यों की स्वीकृति लोगों के पास नहीं है। नगर में लोग फर्जी तरीके से निर्माण कार्य कर रहे हैं। इसके लिए मैं दो-तीन दिन में लोगों को नोटिस देकर निर्माण कार्य रुकवाता हूं।

-निशांत श्रीवास्तव, सीएमओ, नगर पालिका



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/bina/news/encroachment-on-government-land-officials-unaware-of-illegal-construction-works-127932786.html

No comments:

Post a Comment