शहर की राजनीति के केंद्रबिंदु डालू-मोदी बाजार चौराहे पर रविवार को भाजपा जिला उपाध्यक्ष विष्णु त्रिपाठी को श्रद्धांजलि दी गई। पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी उन्हें याद कर भावुक हो गए। बोले उनके पिताजी कांग्रेसी थे, परंतु उनकी इच्छा के विपरीत विष्णु ने जनसंघ के जमाने से पार्टी का काम प्रारंभ कर दिया था। अच्छा साथी और सच्चा व्यक्ति खोया है। कभी भूल नहीं पाऊंगा।
कोरोना संक्रमित होने के बाद इंदौर में इलाज करा रहे त्रिपाठी की शनिवार दोपहर मृत्यु हो गई थी। अंतिम संस्कार इंदौर में ही किया गया, जिसमें शहर के लोग शामिल नहीं हो पाए इसलिए डालू मोदी बाजार चौराहे पर हुई श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में लोग जुटे। एक छोटे मंच पर विष्णु त्रिपाठी की तस्वीर रखी गई थी, जिस पर पुष्पांजलि दी। पूर्व पार्षद पवन सोमानी, प्रदीप उपाध्याय ने बताया मथुरालाल डामर, कन्हैयालाल मौर्य, शैलेंद्र डागा, बजरंग पुरोहित, अशोक चौटाला, झमक भरगट, वीरेंद्र वाफगावकर, मनोहर पोरवाल, बसंत पंड्या, अनिल झालानी, दिनेश पोरवाल, अरुण चौरड़िया, विक्रम कोठारी, विकास कोठारी, महेश अग्रवाल, सलीम आरिफ बादशाह, जयेश राठौड़, यतेंद्र भारद्वाज आदि उपस्थित रहे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने भी शोक व्यक्त किया है। गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के महर्षि गौतम युवा परिवार के संजय शर्मा, विशाल उपाध्याय, अर्पित शर्मा, स्नेहिल उपाध्याय,पीयूष व्यास, सचिन पौराणिक, मयंक तिवारी, सौरभ व्यास, गौरव आचार्य आदि ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
स्व. विष्णु त्रिपाठी को दी श्रद्धांजलि- श्री सिखवाल समाज देवस्थान न्यास के न्यासी विष्णु त्रिपाठी के निधन पर श्रद्धांजलि सभा हुई। ब्राह्मणों का वास स्थित श्री महर्षि श्रृंग विद्यापीठ में मौजूद महानुभावों ने स्व. त्रिपाठी के व्यक्तित्व-कृतित्व को याद करते हुए उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। संस्थापक न्यासी बीएल त्रिपाठी, शंकरलाल पंड्या, न्यास के महासचिव कन्हैयालाल तिवारी, कोषाध्यक्ष राजकुमार शर्मा, अशोक पंड्या, अनिल पांड्या, लेहरुलाल व्यास, सतीश त्रिपाठी, विद्यापीठ की प्रधानाध्यापिका शिल्पा राठौड़ सहित अन्य ने पुष्पांजलि अर्पित की।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/father-was-a-congressman-but-unlike-the-family-vishnu-had-joined-the-era-of-jana-sangh-127693819.html
No comments:
Post a Comment