Sunday, September 6, 2020

घर से चोर 1 किलो चांदी और मोबाइल फोन ले गए, शिवगढ़ के ग्राम नाल में दो आरोपियों ने की चोरी

शिवगढ़ के पास ग्राम नाल में घर में घुसे दो आरोपी पलंग पेटी खोलकर 1 किलो चांदी के आभूषण, मोबाइल फोन और दस्तावेज ले गए। शिवगढ़ थाने में अज्ञात दो आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
ग्राम नाल निवासी हीरालाल पिता शंभू डामर ने बताया कि रात घर में वे लकड़ी के ढालिए पर तथा पत्नी दुर्गाबाई और दो बेटे नीचे पलंग पर सो रहे थे। रात करीब 12:30 बजे पेटी खुलने की आवाज से दुर्गा की नींद खुली। दुर्गा ने पति को आवाज लगाई तो दो व्यक्ति घर से भागते दिखे। पड़ोसी पूंजालाल और पत्नी दुर्गा पीछा किया परंतु दोनों भाग गए। दुर्गा ने घर आकर पेटी का सामान देखा तो पोटली में रखे चांदी के दो कड़े, दो कड़ी, एक साकली, एक हंसली, मोबाइल फोन नहीं मिले।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Thieves took 1 kg silver and mobile phone from home, two accused stolen in village Nal of Shivgarh


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/thieves-took-1-kg-silver-and-mobile-phone-from-home-two-accused-stolen-in-village-nal-of-shivgarh-127693812.html

No comments:

Post a Comment