Friday, September 4, 2020

सभी के सहयोग से ही जीत पाएँगे कोरोना से जंग नकारात्मकता और जिद छोड़कर जनहित देखें

कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने कहा है कि निजी अस्पताल यदि कोरोना मरीजों को भर्ती नहीं कर रहे हैं, तो उनसे बात की जाएगी, उन्हें समझाया जाएगा। कोरोना से जंग जीतने के लिए सभी का सहयोग चाहिए है। उन्होंने अपील की, कि नकारात्मकता और जिद छोड़कर सभी जनहित को देखें। साथ ही कहा कि जो लोग आर्थिक रूप से सक्षम नहीं हैं उनके लिए सरकारी अस्पतालों में नि:शुल्क व्यवस्थाएँ हैं, जिन्हें और बेहतर बनाया जा रहा है। पेश है शर्मा से दैनिक भास्कर की बातचीत के प्रमुख अंश :

प्रश्न : निजी अस्पतालों की शिकायत मिल रही है कि वे कोविड के मरीज भर्ती नहीं कर रहे, प्रशासन इसमें क्या कर रहा है?
उत्तर : प्रशासन उनसे बातचीत के जरिए समस्या के निराकरण में लगा है। हम उन्हें भी समझा रहे हैं और उनके खिलाफ जो लोग आंदोलन आदि कर रहे हैं, उनसे भी बातचीत कर रहे हैं।
प्रश्न :क्या मुद्दा इलाज की मनमानी दरों का है?
उत्तर : हम हर मुद्दे पर बातचीत कर रहे हैं। निजी अस्पतालों का पक्ष भी सुनेंगे और जनता की शिकायत भी। हमें उम्मीद है कि सौहार्दपूर्ण बातचीत से ही रास्ता निकल आएगा।
प्रश्न :क्या सरकारी अस्पतालों की व्यवस्थाएँ बदतर हैं?
उत्तर : ऐसा बिलकुल नहीं है। मैं खुद मेडिकल के कोविड वार्ड में बिना बताए गया था। पीपीई किट पहनकर मैंने 30-35 मरीजों से बातचीत की। सभी संतुष्ट थे। वहाँ साफ-सफाई भी संतोषजनक थी।
प्रश्न :जिस तरह से कोरोना पॉजिटिव बढ़ रहे हैं, क्या प्रशासन के पास पर्याप्त इंतजाम हैं?
उत्तर : हम लगातार बेड बढ़ा रहे हैं। हमारे पास करीब 1200 मरीजों का इंतजाम हो गया है। संसाधनों की कमी नहीं होगी। गंभीर मरीजों के लिए मेडिकल के बाद कैंसर हाॅस्पिटल में भी अब 100 मरीजों की व्यवस्था की जा रही है।
प्रश्न :अगर किसी मरीज व परिजनों को परेशानी हो तो वे क्या करें?
उत्तर : वे हमारी हैल्प डेस्क पर 0761-2679007 एवं 0761-2679008 व मोबाइल नम्ब‍र 8103707025 पर कॉल करें। उनकी तत्काल मदद की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मरीजों को सही इलाज मिल रहा है कि नहीं और उन्हें किसी तरह की परेशानी तो नहीं है, यह जानने कलेक्टर कर्मवीर शर्मा और एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा पीपीई किट पहनकर मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल के वार्ड में पहुँचे और उन्होंने मरीजों से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम जानी।


source https://www.bhaskar.com/local/mp/jabalpur/news/only-with-the-cooperation-of-all-will-you-win-the-war-with-corona-leaving-negativity-and-stubbornness-see-public-interest-127687220.html

No comments:

Post a Comment