Saturday, September 5, 2020

शिक्षक दिवस पर प्राइवेट स्कूल संचालकों का विरोध जारी, स्कूल बंद रखे, काले झंडे थाम कर किया प्रदर्शन

विभिन्न मांगों को लेकर प्राइवेट स्कूल संचालकों की हड़ताल पांचवें दिन शनिवार को भी जारी रही। स्कूल संचालकों ने शिक्षक दिवस का दिन काला दिवस के रूप में मनाया। सभी संचालक जिला शिक्षा केंद्र परिसर में एकजुट हुए। यहां डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद हाथों में काले झंडे लेकर विरोध दर्ज कराया।
सभी ने माध्यमिक शिक्षा मंडल के एप का विरोध किया और अपनी मांगें जल्द पूरी करने को लेकर कलेक्टोरेट पहुंचकर डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन मप्र प्रांतीय अशासकीय शिक्षण संस्था संघ रतलाम इकाई के बैनर तले किया। प्रतिमा पर माल्यार्पण स्कूल संचालक पारसमल नलवाया ने किया। ज्ञापन का वाचन संभागीय सचिव राजेश शर्मा ने किया। प्रांतीय सचिव दीपेश ओझा, प्रांतीय मीडिया प्रमुख नरेंद्र सिंह राठौर, संभागीय संगठन मंत्री दिनेश जैन, संभाग उपाध्यक्ष आनंद जैन, संभाग सचिव राजेश शर्मा, जिला कार्यकारी अध्यक्ष ओम प्रकाश पुरोहित, जिला प्रचार प्रमुख कपिल वत्स, जिला उपाध्यक्ष दिनेश मेहता, सोशल मीडिया प्रमुख विशाल चावड़ा, जिला सह सचिव महेश परमार, जिला महिला प्रमुख रेखा त्रिवेदी, संजीदा नंदा, जावरा अध्यक्ष अमित जैन, अजय राज पुरोहित, रामकरण कुमावत, राजपाल सिंह चंद्रावत, हरीश शुक्ला, प्रकाश परमार, सुनील राठौर, मतीन खान, अबरार खान, संजय व्यास, श्याम सुंदर, ईश्वर गुप्ता सहित बड़ी संख्या में स्कूल संचालक उपस्थित रहे ।

ये चाहते हैं संचालक

  • माशिम एप को वापस लिया जाए।
  • कक्षा पहली से आठवीं तक मान्यता नवीनीकरण को 3 वर्षों तक किया जाए।
  • कक्षा नवी से बारहवीं की मान्यता भी नवीनीकरण 3 वर्षों की दी जाए और जो नवीनीकरण ऑनलाइन आवेदन की 15 सितंबर आखिरी तारीख है इसे अभी निरस्त किया जाए।
  • आरटीआई का भुगतान सत्र 2018- 19, 2019- 20 का तत्काल किया जाए।
  • शिक्षक, शिक्षिकाओं और स्कूलों को कमर्शियल बिजली के बिलों के लिए आर्थिक राहत दी जाए।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Private school operators protest on Teachers' Day, schools closed, demonstrating black flags held


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/private-school-operators-protest-on-teachers-day-schools-closed-demonstrating-black-flags-held-127690665.html

No comments:

Post a Comment