शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाथाखेड़ा में कार्यरत सुरक्षा गार्ड कोरोना संक्रमित मिलने पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा एहतियातन तीन दिनों के लिए अस्पताल बंद कर दिया।
सुरक्षा गार्ड की पत्नी कोविड सेंटर में कार्यरत है। जिसकी रिपोर्ट बीते दिनों पॉजिटिव आई। इसके बाद परिवार के सदस्यों का कोरोना परीक्षण कराने पर दो सदस्य और संक्रमित मिले। वहीं शोभापुर के वार्ड नंबर 34 में डब्ल्यूसीएल कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाया गया।
जिसे इलाज के लिए एम्स भोपाल रैफर किया है। बताया जा रहा है कि कोरोना संक्रमित व्यक्ति को सांस लेने में तकलीफ होने पर भोपाल रैफर किया है। इसी के साथ शहरी क्षेत्र में संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 68 हो गई है। इसमें से ज्यादातर लोग स्वस्थ होकर घर लौट आए हैं। नगर पालिका क्षेत्र सारनी अंतर्गत सर्वाधिक कोरोना वायरस संक्रमित व्यक्ति वार्ड नंबर 14 और 15 में मिले।
नगरीय क्षेत्र में 59 दिनों में 68 के केस सामने आए हैं। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग चिंतित है और कोरोना की रोकथाम के लिए सतत सैंपल लिए जा रहे हैं।
शुक्रवार को डॉ. मनोज सूर्यवंशी, सेक्टर सुपरवाइजर मधुकर सूर्यवंशी, मोहम्मद असलम खान समेत स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 18 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। इसके अलावा शनिवार दोपहर तक 10 लोगों के सैंपल लिए। वहीं पहले 10 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है। यानी कि अभी नगरीय क्षेत्र को 38 लोगों की कोरोना रिपोर्ट का इंतजार है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/sarni/news/primary-health-center-guard-infected-hospital-closed-for-3-days-127690660.html
No comments:
Post a Comment