Tuesday, September 1, 2020

खेलते-खेलते बालक तलाई में डूबा, मौत

मंगलवार शाम करीब 6 बजे अपने चाचा के घर उनके बच्चों के साथ खेलने गया 9 वर्षीय बालक का तलाई में पैर फिसल गया। इससे डूबने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। जमोनिया फतेपुर निवासी गोविंद पुत्र गजराज सिंह परमार उम्र 9 वर्ष अपने चाचा के घर उनके बच्चों के साथ खेलने गया था। उसके चाचा के दो बच्चे एक लड़का और एक लड़की, तीनों घर से करीब आधा किमी दूर तलाई के पास शाम करीब 6 बजे खेल रहे थे। तभी अचानक गोविंद पैर फिसलने से वह तलाई में गिर गया। उसके चाचा संतोष के बच्चे उनके घर की तरफ दौड़े और अपने माता-पिता को बताया। मृतक के चाचा पहुंचे तब तक वह डूब चुका था। जिसे चाचा ने ग्रामीणों की मदद से निकाला और इछावर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/sehore/news/children-drowned-while-playing-death-127677060.html

No comments:

Post a Comment