Tuesday, September 1, 2020

लवकुशनगर के पठा गांव में युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, मर्ग कायम

थाना क्षेत्र के ग्राम पठा में एक युवक ने बीती रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पठा गांव के जीवन लाल राजपूत पिता माखन सिंह राजपूत का परिवार जब रात में सो रहा था। तभी उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

सुबह जब परिजनों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को नीचे उतार कर पंचनामा बनाकर लवकुशनगर में पीएम कराया और परिजनों को सौंप दिया। युवक ने आत्महत्या क्यों की, इसके कारण का पता नहीं चल सका है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/lovekush-nagar/news/young-man-commits-suicide-by-hanging-himself-in-patha-village-of-lavkushnagar-127677059.html

No comments:

Post a Comment