कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए कॉलेज की यूजी और पीजी फाइनल ईयर की परीक्षा ओपन बुक सिस्टम से आयोजित की जा रही है।
बरकतउल्ला भोपाल और छिंदवाड़ा यूनिवर्सिटी के तहत स्नातक तृतीय वर्ष तथा स्नातकोत्तर चतुर्थ सेमेस्टर नियमित व स्वाध्यायी छात्रों काे परीक्षा ओपन बुक सिस्टम से घर बैठे देना होगा। इसके लिए वेबसाइट पर 10 सितंबर को प्रश्नपत्र प्रदर्शित होंगे। उत्तरपुस्तिकाएं छात्र-छात्राओं को नजदीक के संग्रहण केंद्र पर जमा करना होगा। इसके लिए उच्च शिक्षा विभाग ने जिले में सरकारी और प्राइवेट कॉलेज के अलावा हाईस्कूल और हायर सेकंडरी स्कूल में 99 संग्रहण केंद्र बनाए हैं। बैतूल में जेएच काॅलेज, कन्या काॅलेज और वीवीएम प्राइवेट काॅलेज काे केंद्र बनाया गया है। स्टूडेंट्स यहां उत्तरपुस्तिका जमा कर सकते हैं।
सभी उत्तर पुस्तिकाएं संग्रहण केन्द्र पर परीक्षार्थियों काे एक साथ जमा करनी होगी : जेएच कॉलेज की प्राचार्य डॉ. विजेता चौबे ने बताया स्नातक तृतीय वर्ष एवं स्नातकोत्तर चतुर्थ सेमेस्टर नियमित एवं स्वाध्यायी छात्रों की परीक्षाएं ओपन बुक सिस्टम से आयोजित की जाएगी। इसके लिए परीक्षार्थी को विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित प्रश्नपत्रों का उत्तर ए-4 साइज पेपर अथवा रजिस्टर के पन्नों पर लिखकर जमा करना होगा। प्रत्येक उत्तर पुस्तिका 16 पन्नों की होगी तथा प्रत्येक प्रश्न का उत्तर अधिकतम 300 शब्दों का होगा। परीक्षार्थी विभिन्न प्रश्न पत्रों के असाइनमेंट लिखकर संबंधित अग्रेषण केन्द्र, परीक्षार्थी द्वारा चुने परीक्षा केन्द्र, निकटतम उत्तर पुस्तिका संग्रहण केन्द्र में जमा कर सकेंगे। परीक्षार्थियों द्वारा समस्त उत्तर पुस्तिकाओं एवं असाइनमेंट जमा करने की तिथि 15 एवं 16 सितंबर होगी। समस्त उत्तर पुस्तिकाएं संग्रहण केन्द्र पर परीक्षार्थियों द्वारा एक साथ ही जमा होगी। इसके लिए सरकारी और प्राइवेट कॉलेज के अलावा हाईस्कूल और हायर सेकंडरी स्कूलों को भी संग्रहण केंद्र बनाया है।
स्टूडेंट्स काे उत्तरपुस्तिका का पहला पेज करना होगा डाउनलोड : छात्रों को उत्तरपुस्तिका का प्रथम पृष्ठ यूनिवर्सिटी के वेबसाइट से डाउनलोड कर उसे प्रत्येक उत्तर पुस्तिका के ऊपर प्रवेश पत्र के साथ संलग्न करना अनिवार्य है। असाइनमेंट के प्रश्नों की जानकारी कॉलेज की वेबसाइट पर 8 सितंबर से प्रदर्शित होगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/harda/news/with-the-open-book-system-students-sitting-at-home-will-give-ug-and-pg-examinations-will-have-to-submit-answer-books-at-99-collection-centers-in-the-district-127680658.html
No comments:
Post a Comment