Tuesday, September 1, 2020

टीकमगढ़ में 5 व निवाड़ी में 9 नए मरीज जिले में पॉजिटिव की संख्या 438 हुई

जिले में लगातार कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है। वहीं जिला अस्पताल आने वाले लोग सर्तकता नहीं बरत रहे हैं। ऐसे में रोजाना मिलने वाले मरीजों में एक अस्पताल परिसर का भी शामिल होता है। मंगलवार को मिले 5 नए पॉजिटिवों में अस्पताल परिसर में एक 40 वर्षीय डॉक्टर का रिस्तेदार भी कोरोना पॉजिटिव निकला।

वहीं पलेरा के दरदौरा गांव में एक 5 साल का बच्चा भी कोरोना पॉजिटिव निकला। इसके अलावा पठा में 40 वर्षीय पुरूष, मौखरा बड़ागांव धसान में 21 वर्षीय युवक और कटरा बाजार में एक 53 वर्षीय पुरुष की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

गौरतलब है कि जिला अस्पताल में एक डॉक्टर, एक स्टॉफ नर्स का पति और एक डॉक्टर का रिस्तेदार पॉजिटिव पिछले दिनों हो चुक हैं। वहीं जिला अस्पताल आने वाले अधिकांश मरीज और उनके परिजन अस्पताल परिसर में न तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हैं और न ही मुंह पर मास्क लगाते हैं।

बारिश के मौसम में ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीज और उनके परिजन नियमों का अनदेखी कर रहे हैं। ऐसे में अस्पताल परिसर में बढ़ रहा काेरोना का संक्रमण घातक हो सकता है। जिले में अब तक काेरोना पॉजिटिव के 438 मामले हो चुके हैं। जिनमें 67 एक्टिव मरीज हैं। वहीं 358 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं।

इसके अलावा निवाड़ी में भी मंगलवार को 9 नए कोरोना के मामले सामने आए। जिनमें से निवाड़ी नगर में 6, ओरछा में 1, एमपीईबी पृथ्वीपुर में 1 और बाघाट में एक नया कोरोना पॉजिटिव मिला। जिले में अब तक कोरोना के 187 मामले हो चुके हैं। जिनमें से 48 एक्टिव और 138 मरीज स्वस्थ होेकर घर जा चुके हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/tikamgarh/news/5-in-tikamgarh-and-9-new-patients-in-niwari-438-positive-in-district-127677119.html

No comments:

Post a Comment