Tuesday, September 1, 2020

जेईई मेंस एवं नीट में शामिल होने वालों को वाहन से भिजवाया

जेईई मेंस की परीक्षाएं 1 से 6 सितंबर तक एवं नीट परीक्षा 13 सितंबर को आयोजित होनी है। मप्र शासन स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय भोपाल एवं मुख्यमंत्री मप्र शासन के द्वारा प्रदेश के सभी जिलों को निर्देश दिए गए थे, कि इन परीक्षाओं में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र तक भेजने की निःशुल्क परिवहन व्यवस्था जिले में बनाई जाना है।

देशानुसार कलेक्टर आशीष भार्गव ने मंगलवार को जिले की दो छात्राओं को जेईई मेंस की परीक्षा में शामिल होने के लिए अपनी स्वयं की कार से भोपाल भेजा गया। छात्राओं के साथ एक शिक्षिका कल्पना लिटोरिया को शिक्षा विभाग द्वारा भेजा गया। इसी प्रकार पृथ्वीपुर से एसडीएम तरूण जैन के द्वारा एक छात्र को झांसी सेंटर पर भेजा गया। प्रतिदिन होने वाली परीक्षा में सम्मलित होने वाले छात्रों की जानकारी होने पर कलेक्टर द्वारा उचित वाहन की व्यवस्था की जा रही है।

कोई भी छात्र वाहन के अभाव में परीक्षा से वंचित न रहे इसकी पूर्ण व्यवस्था की जा रही है। मंगलवार को छात्रा समृद्धि लिटोरिया एवं ताम्रशा सिंह को परीक्षा केन्द्र तक भेजने के लिये कलेक्टर कार्यालय से कलेक्टर द्वारा छात्राओं को शुभकामनाएं देकर परीक्षा केन्द्र के लिए रवाना किया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी यूएन मिश्रा, डिप्टी कलेक्टर मेघा तिवारी, पंचायत राज्य अधिकारी संजीव वशिष्ठ, डीपीसी राजेश पटैरिया, लोक सेवा प्रबंधक नीतेश जैन सहित कई लोग उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/tikamgarh/news/those-who-joined-jee-mains-and-neet-were-sent-by-vehicle-127677118.html

No comments:

Post a Comment