Thursday, June 4, 2020

रतलाम में पॉजिटिव महिला ने दिया स्वस्थ बच्ची को जन्म, मां के साथ ही रहेगी, लेकिन दूरी बनाकर

शहर में गुरुवार को एक अच्छी व एक बुरी खबर सामने आई है। अच्छी खबर ये है कि कोरोना के खतरे के बीच पॉजिटिव गर्भवती ने बच्ची को जन्म दिया है, तो वहीं गर्भवती के एक पड़ोसी बुजुर्ग की कोरोना से मौत हो गई। इधर, चिंता की बात यह है कि जिस बुजुर्ग की मौत हुई है, वह घर पर ही झाड़-फूंक का काम करता था। इससे कई लोग संपर्क में आ सकते हैं।

शहर में बुधवार को एक नयापुरा की गर्भवती महिला पॉजिटिव मिली थी। गुरुवार को महिला ने स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। महिला एमसीएच में भर्ती थी, ऐसे में उनकी डिलीवरी जिला अस्पताल में करवाई गई। 108 एम्बुलेंस से महिला को अस्पताल लाया गया। यहां अलग से कक्ष तैयार किया गया था।

मेडिकल कॉलेज की टीम की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रेखा विमल, डॉ. पारूल त्रिचल, डॉ. सारिका रावत व एनिस्थेसिया विशेषज्ञ डाॅ. योगेश तिलकर, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. सतीश कामटे, स्टाफ नर्स ग्रेसी मसीह, सिस्टर रिचल की टीम ने प्रसव करवाया। मेडिकल कॉलेज के डॉ. जितेंद्र गुप्ता व्यवस्थापक रहे। डिप्टी कलेक्टर शिराली जैन भी अस्पताल में ही रहीं। ऑपरेशन 1 घंटा चला। महिला ने शाम 7 बजे स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। बच्ची का वजन 2.6 किलो है।

बच्ची को जन्म के 1 घंटे के भीतर ही मां का दूध भी पिलाया गया। वहीं, प्रसव कक्ष को संक्रमण से मुक्त करने की प्रक्रिया भी की गई। रतलाम में किसी भी कोरोना पॉजिटिव मरीज का किसी भी तरह का यह पहला ऑपरेशन था। प्रसव कक्ष में अब फ्यूमिगेशन सहित अन्य काम होंगे।

डॉ. प्रमोद प्रजापति, नोडल अधिकारी, कोविड-19 ने कहा-बच्चे को मां के साथ ही रखा जाएगा। हालांकि, उनकी सिक्योरिटी रहेगी। मां को ग्लव्स, मास्क पहनाया जाएगा। दूरी भी रखेंगे। मां की सेहत ठीक है, बच्चा भी स्वस्थ है। इसलिए अभी बच्चे का सैंपल नहीं ले रहे हैं।

अब नयापुरा में संक्रमण, दो दिन में दो पॉजिटिव सामने आए, एक की मौत
अब संक्रमण नयापुरा में पैर पसार रहा है। दो दिन में कोरोना के दो मामले सामने आ चुके हैं। गुरुवार को यहां 62 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई। बुजुर्ग को सांस में तकलीफ, घबराहट और चक्कर आने के कारण 3 जून को दोपहर 3 बजे भर्ती किया था। डॉक्टरों के मुताबिक हाइपरटेंशन रेस्पिरेट्री डिसीज, एक्यूट कार्डियक कंजेशन था। 4 जून को दोपहर में करीब 3 बजे बुजुर्ग ने मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। रात में उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।

कांटेक्ट ट्रेसिंग में जुटा अमला, लड़का दो बत्ती पर कपड़े की दुकान पर काम करता था
जानकारी मिली है कि बुजुर्ग क्षेत्र में बाबा के रूप में भी जाने जाते थे। उनके घर कई लोग बीमारी सहित अन्य समस्या को लेकर आते थे। संभावना है कि इससे ही वे संक्रमित हुए हो। वहीं, बुजुर्ग का बेटा दो बत्ती पर एक कपड़े की दुकान पर काम करता है। अब तक परिवार के 10 लोगों को क्वारेंटाइन किया है।

रतलाम में अब 44 पॉजिटिव, 3 की मौत
बुजुर्ग के मिलने के बाद रतलाम में 44 कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। अब तक 3 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। इनमें 27 मई को टाटा नगर की महिला व 1 जून को लोहार रोड के बुजुर्ग ने दम तोड़ा था। दोनों पॉजिटिव थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
In Ratlam, a positive woman gave birth to a healthy baby, will remain with the mother, but by keeping distance


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/in-ratlam-a-positive-woman-gave-birth-to-a-healthy-baby-will-remain-with-the-mother-but-by-keeping-distance-127376499.html

No comments:

Post a Comment