Sunday, June 7, 2020

प्रधानमंत्री के नाम केंद्रीय मंत्री को छात्र क्रांति दल ने सौंपा ज्ञापन

चायनीज सामग्री के विरोध में छात्र क्रांति दल छात्र सर्व कल्याण समिति द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम दमोह सांसद एवं केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति राज्य मंत्री भारत सरकार प्रहलाद सिंह पटेल को ज्ञापन सौंपा गया। जिलाध्यक्ष कृष्णा सिंह पटेल ने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा हमारे देश को आत्मनिर्भर बनाने पहल की गई है। हमारे देश में बड़ी मात्रा में चायनीज सामग्री का आयात किया जाता है जिससे चायना प्रतिवर्ष मोटी रकम प्राप्त कर अपनी अर्थव्यवस्था को मजबूत बना रहा है। यदि हमें अपने देश को आत्मनिर्भर बनाना है तो भारत सरकार को चीनी सामग्री के आयात पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाना होगा। साथ ही हमारे देश में उन वस्तुओं के उत्पादन एवं निर्माण की व्यवस्था की जाए जो चीन से आयात की जा रही है। इस दौरान लोकेश रोहितास, सौरभ सोनी, उदित कुर्मी, शुभम पटेल, त्रिलोक पटेल, नितिन राजपूत उपस्थित रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Memorandum submitted by the student revolution team to the Union Minister in the name of the Prime Minister


source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/damoh/news/memorandum-submitted-by-the-student-revolution-team-to-the-union-minister-in-the-name-of-the-prime-minister-127386914.html

No comments:

Post a Comment