जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक हुई
भास्कर संवाददाता | देवास
जिला पंचायत के सभाकक्ष में शुक्रवार काे जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक में हुई। सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कार्यक्रम, पेयजल कार्यक्रम, प्रधान मंत्री फसल बीमा योजना, मध्याह्न भोजन योजना, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण एवं शहरी) राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम, दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना, सहित अन्य विषयों पर चर्चा की।
खातेगांव विधायक आशीष शर्मा ने कहा खातेगांव-कन्नौद क्षेत्र में विद्युत ट्रांसफॉर्मर पर विद्युत लोड अत्यधिक है, जिससे विद्युत सप्लाई बार-बार प्रभावित होती है। क्षेत्र में आवश्यकतानुसार विद्युत ट्रांसफॉर्मर लगवाए जाएं। सांसद सोलंकी ने विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारी को निर्देश दिए कि विद्युत ट्रांसफॉर्मर संबंधी की समस्या का तुरंत निराकरण किया जाए। विधायक शर्मा ने बोवनी के लिए प्रमाणित एवं गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध करवाने की मांग की। सांसद ने निर्देश दिए कि उच्च किस्म के बीज उपलब्ध कराया जाएं। शर्मा ने पिछली फसल की नुकसान राशि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत आंकलन कर बीमा लाभ दिलाने की बात भी कही। कलेक्टर डॉ. श्रीकांत पांडेय ने बताया इस बार 3 लाख 75 हजार मैट्रिक टन गेहूं उपार्जन किया गया है। 550 करोड़ रुपए की राशि किसानों के खाते में अंतरित की गई। गत वर्ष किसानों से 75 हजार मैट्रिक टन गेहूं का उपार्जन किया गया था। इस बार पांच गुना अधिक है। बैठक में विधायक प्रतिनिधियों ने भी अपने सुझाव रखे। सांसद व जिला पंचायत अध्यक्ष नरेंद्रसिंह राजपूत ने पौधारोपण भी किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/dewas/news/mp-mahendra-solanki-told-the-power-company-officials-solve-the-problem-immediately-127380052.html
No comments:
Post a Comment