राजनगर, कोपरा एनीकट के बाद अब पीने के पानी की सप्लाई का तीसरा विकल्प सतधरू मध्यम सिंचाई परियोजना के मध्यम से शहर में पानी पहुंचाने के लिए टंकी बनाने का काम चालू हो गया है।
शहर के बीचों बीच परशराम टेकरी पर पानी की टंकी का निर्माण कराया जा रहा है, इस टंकी से आम चौपरा क्षेत्र में पानी की सप्लाई की जाएगी। इमरजेंसी में इसी टंकी से शहर में भी पानी सप्लाई किया जाएगा। निर्माण एजेंसी जल निगम की ओर से जबेरा, पटेरा, तेंदूखेड़ा और दमोह सहित आसपास के आबादी वाले ग्रामीण अंचलों में 110 पानी की टंकी बनाई जा रही हैं। इन टंकियों में एक टंकी परसराम टेकरी पहाड़ी क्षेत्र की टंकी भी शामिल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार टंकी में 5 लाख लीटर पानी बनेगा। इसकी सप्लाई सीधे सतधरू डेम से जुड़ेगी। जल निगम के ईई डीके जैन ने बताया कि परियोजना के तहत 110 टंकी बनाई जा रही हैं। इन सब टंकियों को हथनी में मास्टर टंकी से जोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि 10 लाख लीटर की इस टंकी से सभी टंकियों में पानी छोड़ा जाएगा। एक साथ प्रेशर से पानी छोड़ने से सीधे टंकियों में पानी पहुंचेगा और वहां से सप्लाई की जाएगी।
यहां पर बता दें कि अभी नगरपालिका की पाइप लाइन से आम चौपरा क्षेत्र में पानी की सप्लाई की जा रही थी, लेकिन बीच में सप्लाई बंद हो गई। इससे लोगों को पेयजल नहीं मिल पा रहा है। लोगों को होने वाली दिक्कतों से निजात दिलाने के लिए इस क्षेत्र को सतधरु मध्यम सिंचाई परियोजना से जोड़ा गया है। परसराम टेकरी से 10 किलोमीटर की पाइप लाइन बिछाने की योजना तैयार की है।
आने वाले समय में विकल्प का उपयोग होगा
बताया जाता है कि दमोह में राजनगर, कोपरा एनीकट से पानी अभी सप्लाई हो रहा है, आने वाले समय में जनसंख्या बढ़ने पर शहर में पानी की सप्लाई की और जरूरत होगी। उस हिसाब से सतधरु मध्यम सिंचाई परियोजना से आपूर्ति की जाएगी। ऐसा होेने से शहर के कई वार्ड ऐसे हैं, जहां पर लोगों को शुद्ध पेयजल की दिक्कत है। वहां पर भी पानी की सप्लाई होने लगेगी। साथ में उन कॉलोनियों पर भी फोकस किया गया, जो अभी नई नई बनी हैं लेकिन, वहां पर सुविधाएं नहीं हैं। सर्वे करके उसका प्रस्ताव तैयार करके जल निगम के माध्यम से पानी की सप्लाई की जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/damoh/news/work-started-on-the-third-option-of-water-supply-in-the-city-the-tank-started-being-built-on-parasram-tekri-127438110.html
No comments:
Post a Comment