Tuesday, June 23, 2020

भगवान जगन्नाथ स्वस्थ हुए, रथ से श्रद्धालुओं को दिए दर्शन, सिंहासन पर विराजे

जगदीश मंदिर में जगन्नाथ भगवान स्वस्थ हाे गए हैं। भगवान काे दाेपहर में गर्भगृह से बाहर लाकर उन्हें रथ पर बैठाया गया। रथ पर भाई बलदाऊ और बहन सुभद्रा भी विराजीं। रथ से उन्हाेंने भक्ताें काे दर्शन दिए। रात में भगवान की महाआरती की गई। इसके बाद उन्हें सिंहासन पर विराजमान किया गया। मंदिर में भगवान के दर्शन के लिए भक्तजन पहुंचे। मंदिर के महंत नारायणदास ने बताया कि प्रशासन से अनुमति नहीं मिलने के कारण रथयात्रा मंदिर में ही रही। शहर में नहीं निकाली। अब मंदिर में आम दिनाें की तरह भगवान की पूजा अर्चना हाेगी। भगवान जगन्नाथ जी की रथ यात्रा मंदिर परिसर से धर्मशाला परिसर तक निकाली गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने सोशल डिस्टेंस का पालन किया और मास्क भी लगाए। इस दौरान अधिकांश श्रद्धालुओं ने घर से ही दर्शन किए



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Lord Jagannath recuperated, appeared in a chariot to devotees, seated on the throne


source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/news/lord-jagannath-recuperated-appeared-in-a-chariot-to-devotees-seated-on-the-throne-127441779.html

No comments:

Post a Comment