Wednesday, June 24, 2020

दो स्वास्थ्य अधिकारियों को शोकॉज नोटिस थमाए

साफ सफाई में लापरवाही बरतने पर दो सहायक स्वास्थ्य अधिकारियों को शोकॉज नोटिस जारी किए गए हैं। निगमायुक्त अनूप कुमार सिह ने शहर के निरीक्षण में यह पाया था कि कई जगह कचरा नहीं उठा, सड़कों के किनारे और सार्वजनिक स्थानों पर कचरे के ढेर नजर आए थे, उन्होंने यह भी देखा कि नाले और नालियों का मलबा बारिश के पूर्व निकाला नहीं गया। इसके बाद अब उन्होंने सबसे पहले सहायक स्वास्थ्य अधिकारी आरपी गुप्ता को नोटिस जारी किया है और कहा है कि सर्वोदय नगर और श्रीनाथ की तलैया में भारी गंदगी है। निरीक्षण के दौरान आपको बुलाया भी था लेकिन देरी से पहुँचे, नालियों में मलबा भरा हुआ था। इसी प्रकार कब्रिस्तान और खेरमाई मंदिर के आसपास गंदगी पाई जाने के कारण सहायक स्वास्थ्य अधिकारी सुनील गुजराती को भी शोकॉज नोटिस जारी किया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/jabalpur/news/condolence-notice-given-to-two-health-officials-127445159.html

No comments:

Post a Comment