Friday, June 5, 2020

कीचड़ पिछली बार की तरह लेकिन निगम चुनाव टले इसलिए इस बार काेई नेता अब तक कीचड़ में नहीं बैठा

शहर में 24 घंटे में फिर आधा इंच बारिश हुई। दाे दिन में ढाई इंच पानी गिर गया। इससे पूरा शहर फिर एक बार कीचड़ की गिरफ्त में अा गया है। पिछले साल बारिश में कीचड़ हुआ ताे कई वार्डाें में नेता कीचड़ में बैठकर, लेट कर खुद काे जनता का हिमायती बता रहे थे। कीचड़ इस बार भी वैसा ही पसरा है क्याेंकि निराकरण कुछ नहीं हुआ लेकिन इस बार काेई स्थानीय नेता अब तक जनता के लिए एेसे प्रदर्शन करता नजर नहीं अाया।
इसका बड़ा कारण निगम के चुनाव टलना है। पिछले साल सभी काे उम्मीद थी कि दिसंबर में कार्यकाल खत्म हाेने पर चुनाव हाेंगे। चुनाव टले ताे नेता भी नजर नहीं आ रहे। प्रशासक कार्यकाल चल रहा है। लाेगाें काे अफसराें काे ही गुहार लगाना पड़ रही है।

कालूखेड़ी बजरंग कॉलोनी में पानी निकासी नहीं होने से सड़क पर कीचड़ फैल गया है। रहवासियों ने कई बार आवेदन दिया लेकिन निराकरण नही हुआ। रहवासियाें का कहना है चाहे कांग्रेस शासनकाल हो या बीजेपी का शासन काल, काेई ध्यान देने वाला नहीं है। कई बार मुख्यमंत्री व कलेक्टर को आवेदन देने के बाद भी समस्याओं का निराकरण नहीं हो पाया। कोई जनप्रतिनिधि सुध लेने वाला नहीं है। वार्ड पार्षद बरसाें से ध्यान नहीं दे रहे हैं। बीएनपी गेट से लेकर कालूखेड़ी मार्ग इतना खराब हो चुका है कि यहां से पैदल तो पैदल गाड़ियां भी नहीं निकल पा रहीं हैं। वार्ड के बद्रीलाल, मदन लाल वर्मा, भेरूसिंह दरबार, ईश्वरसिंह दरबार, हरिनारायण टेलर, सुभाष पंडित, जीवन सरवन, कन्हैयालाल, कैलाश परिहार, सुभाष पंडित, रामेश्वर मालवीय, महेश वर्मा, विक्रम मालवीय ने कहा-जल्द निराकरण नहीं हुआ ताे चक्काजाम करेंगे।

रामचंद्र नगर : कई बार भूमिपूजन हुआ, सड़क नहीं बनी
देवेंद्र पंडित ने बताया एबी रोड से लगी हुई काॅलोनी रामचंद्र नगर में कई बार सीमेंटीकरण मार्ग का भूमिपूजन हो चुका है लेकिन आज तक सीमेंटीकरण नहीं हुआ है। चुनाव के समय हर पार्टी के नेता केेवल आश्वासन देकर चले जाते हैं। जगह जगह बड़े बड़े गड्ढे हो रहे हैं। चारों तरफ सूअर और आवारा कुत्तों का जमावड़ा है। दो दिन की बारिश में कीचड़ के कारण निकलना मुश्किल हो रहा है लेकिन काेई नेता लाेगाें की सुनने नहीं अा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Mud like last time but corporation elections were postponed so this time Kaii leader is not sitting in mud yet


source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/dewas/news/mud-like-last-time-but-corporation-elections-were-postponed-so-this-time-kaii-leader-is-not-sitting-in-mud-yet-127380062.html

No comments:

Post a Comment