Sunday, June 7, 2020

सम्मानित हुए जैनस गॉट टैलेंट के प्रतिभागी

कोरोना संक्रमण काल में लॉकडाउन के दौरान अखिल भारतीय जैन युवा फेडरेशन एवं सर्वोदय अहिंसा के संयुक्त तत्वावधान में विविध क्षेत्रों में रुचि रखने वाली प्रतिभाओं के लिए अंतर्राष्ट्रीय आनलाइन प्रतिस्पर्धा जैनस गॉट टैलेंट का आयोजन किया गया। जिसमें 14 प्रतियोगिताओं में 743 प्रतिभागियों ने हिसा लिया। जिसके समस्त विजेताओं को रविवार को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाज सेवी प्रेमचंदजी बजाज कोटा, विशेष अतिथि डॉ संजीव जयपुर थे। अध्यक्षता अजित प्रसाद जैन दिल्ली ने की। संचालन सयंम शास्त्री, संदेश शास्त्री दिल्ली ने किया। आभार इंजीनियर अनिल जैन दिल्ली ने माना। आयोजन को सफल बनाने में पं. ऋषभ शास्त्री दिल्ली, संजय जैन जयपुर, दीपक राज जैन छिंदवाड़ा के साथ तकनीकी सहयोग विनीत शास्त्री मुंबई के साथ फेडरेशन के सभी सदस्यों का मिला।
प्रतियोगिता में ये रहे विजेता: मीडिया प्रभारी दीपकराज जैन एवं पं ऋषभ शास्त्री ने बताया कि भजन प्रतियोगिता में नेहा शाह सोलापुर, वाद्य यंत्र में अरचेश पाटोदी इंदौर, नृत्य में वीनस जैन मुंबंई, मोनो एक्टिंग में विदेही नियति जैन दिल्ली, ड्राइंग में प्रमिति जैन जयपुर, स्केचिंग में प्रजल जैन खनियांधाना, कंठपाठ में प्रशम जैन पंढरपुर एवं अनन्या जैन मेरठ, ग्राफिक्स डिजाइनिंग में विनीत जैन हैदराबाद एवं निपुण जैन भोपाल, वीडियो मेकिंग में लिपि हर्षिता जैन उदयपुर, कहानी कथन में विशुद्ध जैन सनावद, आर्टिकल में सरोज जैन दमोह, कविता में मोहिनी जैन ललितपुर, प्रोजेक्ट मेकिंग में यश उत्कर्ष जैन अकोला, रंगोली में सपना दोषी पूना, भाषण में विदेही नियति जैन दिल्ली को सम्मानित किया गया। इनके साथ प्रयत्न जैन भोपाल को बीट बॉक्सिंग, आरोही जैन कोटा तीसरी आंख, विदेही नियति जैन दिल्ली तथा हर्षिता लिपि जैन उदयपुर को मल्टी टैलेंटेड का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/damoh/news/the-participants-of-janus-got-talent-were-honored-127386941.html

No comments:

Post a Comment