Saturday, June 20, 2020

कोरोना काल में इम्युनिटी बढ़ाने में सबसे कारगर योग

योग दिवस के मौके पर मिलिए शहर के 70 वर्ष से अधिक आयु के ऐसे बुजुर्गों से जो बरसों से न केवल खुद योग करते हुए स्वस्थ जीवन जी रहे हैं बल्कि दूसरों को भी योग के अभ्यास की प्रेरणा दे रहे हैं।

उम्र को कभी अपने मन पर हावी नहीं होने दिया
योग, आसन, प्राणायाम करते 50 साल हाे गए हैं। 1996 में रिटायर हुआ। नौकरी के वक्त जितना सक्रिय था उतना ही आज भी हूं। सुबह 4 बजे उठकर योग, ध्यान, प्राणायाम करता हूं। हास्य योग जरूर करता हूं। कभी उम्र को मन पर हावी नहीं होने दिया। .

(प्राज्ञी लाल गुप्ता, 85 साल)

इम्युनिटी उम्र पर नहीं मन पर निर्भर करती है
इन दिनों कोरोना का खतरा सबसे ज्यादा है। हर व्यक्ति परेशान है कि इम्युनिटी कैसे बढ़ाएं। मेरा अनुभव है कि इम्युनिटी उम्र पर नहीं, मन पर निर्भर करती है। मन को योग, प्राणायाम और सकारात्मक विचारों से मजबूत रखा जा सकता है।

(आरएस चौधरी, 83 साल)

कम खाना, गम खाना ना हकीम के यहां जाना
मैं जीवन में एक सूत्र का पालन करता आया हूं- कम खाना, गम खाना और ना ही हकीम के यहां जाना। दिन की शुरुआत 4 गिलास पानी से करता हूं। सूर्य नमस्कार , कुंभक, हास्य योग और योग की प्रमुख्य मुद्राओं को रोज करता हूं।

(डॉ. एसके टोंक, 75 साल)

पतंजलि का योग सूत्र स्वस्थ जीवन का मंत्र
मैं आईआईएफएम में प्रोफेसर था। मेरे स्वस्थ रहने का राज पतंजलि का योग सूत्र है, जिसमें आष्टांग है। उसका पालन करता हूं।
व्यक्ति हर परिस्थिति में सकारात्मक सोच रखे और शारीरिक, मानसिक रूप से सक्रिय रहे, तो लंबी आयु जी सकता है।

(पीसी कोटवाल, 74 साल)



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/most-effective-yoga-to-increase-immunity-in-corona-period-127431911.html

No comments:

Post a Comment