Monday, June 22, 2020

किसान बोले-उपज तुलवाने सोसायटी पर पैसे लिए गए

समर्थन मूल्य पर चना और गेहूं खरीदी मामले में धांधली की शिकायत के बाद भोपाल से राज्य स्तरीय जांच दल सोमवार को जांच करने शिवपुरी आया। बदरवास और कोलारस पहुंचकर किसानों से बातचीत कर उनके बयान दर्ज किए।
कोलारस मंडी में चना खरीदी मामले में 50 से अधिक किसानों ने अपनी शिकायत दर्ज कराई है। किसानों का कहना है कि उपज तुलवाने के लिए सोसायटी पर पैसे लिए गए। वहीं खरीदी बंद होने के सात दिन पहले से इंतजार में खड़े थे। खरीदी बंद करके हमारी उपज नहीं तौली गई है। जांच दल कोलारस मंडी प्रांगण में भी पहुंचा, जहां भीगा हुआ चना देखा और मंडी सचिव रविंद्र सिंह कुशवाह से पूछताछ की। राज्य स्तरीय दल की जांच के दौरान कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी साथ मौजूद रहे। राज्य स्तरीय जांच दल की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/shivpuri/news/farmers-said-money-was-taken-on-the-produce-weighing-society-127438064.html

No comments:

Post a Comment