Wednesday, June 24, 2020

नपा जिलवानी में कचरा डंपिंग स्थल तक कचरा वाहन पहुंचाने बनवा रही सड़क

स्वच्छता सर्वेक्षण में थ्री स्टार रैंकिंग पाने के लिए इटारसी नगरपालिका जिलवानी में कचरा डंपिंग स्थल को ठीक कर रही है। हर दिन शहर के 80 फीसदी घर से गीला और सूखा कचरा एकत्र कर इसे अलग-अलग करने का काम होगा। फिर गीले कचरे से खाद बनाई जाएगी।
नगरपालिका ने जिलवानी स्थित टेंचिंग ग्राउंड में बेलन मशीन और फटका मशीन लगाने की योजना पर काम प्रारंभ कर दिया है। अभी जिलवानी में शहर का कचरा ले जाया जा रहा है, वहां एक गड्ढा बनाकर उसमें सारा कचरा अलग-अलग करके डाला जा रहा है। यहां कचरे से खाद बनाने का काम बाकी है। जिलवानी में इस भूमि पर फैंसिंग लगाने का काम प्रारंभ हो गया है और रोड भी बनना प्रारंभ हो गई है, ताकि बारिश में परेशानी न हो।


मीटिंग में स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारियां करने के दिए निर्देश

बुधवार को जिला मुख्यालय पर नगरीय प्रशासन विभाग से ज्वाइंट डायरेक्टर सुरेश बेलिया और कार्यपालन यंत्री आलोक चौकसे ने नगरपालिकाओं की बैठक लेकर चल रहे कार्यों की समीक्षा की और स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारियों में जुट जाने के निर्देश मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को दिए हैं। इटारसी सीएमओ सीपी राय ने बताया आज जेडी और ईई ने जिला मुख्यालय पर हुई मीटिंग में स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारियां करने के निर्देश मिले हैं। स्वच्छता निरीक्षक आरके तिवारी ने कहा स्टार रैंकिंग के लिए जो भी मापदंड तय किए गए हैं, उनके आधार पर हम तैयारी कर रहे हैं।
बारिश में कचरा डंप करने में होती है परेशानी
जिलवानी में खेतिहर भूमि होने से बारिश के दिनों में निर्धारित स्थल तक कचरा वाहन नहीं पहुंच पा रहे थे। इस बारिश से पूर्व नगरपालिका ने यहां रोड का काम प्रारंभ कर दिया है। मुरम की रोड तैयार करके उस पर काली गिट्टी डाली जा रही है, ताकि वाहनों को डंपिंग स्थल तक जाने में परेशानी न हो।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Road transporting garbage vehicles to garbage dumping site in Nappa Jilwani


source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/itarsi/news/road-transporting-garbage-vehicles-to-garbage-dumping-site-in-nappa-jilwani-127445134.html

No comments:

Post a Comment