Saturday, June 6, 2020

पालदा में सड़क पर गड्‌ढे और कीचड़, इसलिए ऑडी, बीएमडब्ल्यू छोड़ बैलगाड़ी पर फैक्टरी पहुंचे उद्योगपति

पालदा औद्योगिक इलाके में शनिवार को अलग ही नजारा था। जो उद्योगपति हर दिन बीएमडब्ल्यू, ऑडी जैसी कारों से फैक्टरी आते थे, वे बैलगाड़ी पर सवार थे। इन लोगों ने कारें औद्योगिक क्षेत्र के बाहर ही पार्क कर दीं और फिर माल परिवहन वालों की बैलगाड़ी से फैक्टरी पहुंचे। कंधे पर लैपटॉप टांगे इन उद्योगपतियों का ये गड्‌ढेदार और कीचड़ से भरी सड़क के खिलाफ प्रदर्शन था।

इसमें पालदा औद्योगिक संगठन के अध्यक्ष प्रमोद जैन, सचिव हरीश नागर, रमेश पटेल शामिल हुए। सचिव नागर ने कहा कि दो-तीन दिन की बारिश में क्षेत्र की हालत खराब हो गई है। पालदा औद्योगिक संगठन 9 साल से सड़क बनाने की मांग कर रहा है, लेकिन कुछ नहीं हुआ।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Pit and mud on the road in Palada, so Audi left the BMW and reached the factory on the bullock cart


source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/pit-and-mud-on-the-road-in-palada-so-audi-left-the-bmw-and-reached-the-factory-on-the-bullock-cart-127383557.html

No comments:

Post a Comment