Sunday, June 21, 2020

एटीएम की दीवार तोड़ बैंक में घुसा बदमाश, लॉकर रूम का दरवाजा नहीं टूटा तो खाली हाथ लौटना पड़ा

शनिवार-रविवार की दरमियानी रात मंडी पुलिस थाना से 300 मीटर दूर कॉलेज के सामने कोटक महिंद्रा बैंक के एटीएम की दीवार तोड़कर बैंक में दाखिल हुए बदमाश ने लॉकर रूम तोड़ने का प्रयास किया।
घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। बैंक में कोई विशेष नुकसान न होने का दावा किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शासकीय जवाहरलाल नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सामने स्थित कोटक महिंद्रा बैंक में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात 2 बजे बैंक के बाहर बने एटीएम की दीवार तोड़कर युवक बैंक परिसर में दाखिल हुआ।
करीब 1 घंटे तक तोड़फोड़ व चहल-कदमी के बाद इन युवकों ने हथौड़े व छेनी से लॉकर रूम के दरवाजे को तोड़ने की कोशिश की। सुबह एटीएम की दीवार टूटी देख बैंक प्रबंधन को सूचना मिलने के बाद पुलिस को खबर दी गई। मंडी थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मौका पंचनामा बनाया। घटना को अंजाम देने वाले बदमाश पहले बैंक में रेकी कर चुके हैं, ऐसा अंदेशा लगाते हुए पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की तलाश की जा रही है। बैंक में दाखिल हुए बदमाश ने अपने चेहरे पर कपड़ा बांधा हुआ था। वारदात की कोशिश के दौरान लहराते कदमों से युवक के नशे में होने का भी अंदेशा लगाया जा रहा है। बैंक में सायरन लगा हुआ है, लेकिन मेन गेट को क्षतिग्रस्त करने तथा लॉकर रूम के अंदर हलचल होने पर ही यह सायरन बजता है, इस वजह से घटना के दौरान सायरन भी नहीं बजा। बैंक परिसर के बाहर बने एटीएम में दोपहर में गार्ड तैनात रहता है, लेकिन रात में इस एटीएम तथा बैंक परिसर के अंदर कोई भी गार्ड मौजूद नहीं रहता।
सीसीटीवी फुटेज लेकर मामले की जांच की जा रहीं
इस बारे में मंडी पुलिस थाना प्रभारी दीपेश व्यास ने बताया बैंक प्रबंधन से सीसीटीवी कैमरे के फुटेज लेकर मामले की जांच की जा रही है। घटना के 12 घंटे बाद रविवार दोपहर 3 बजे बैंक के प्रबंधक योगेश खटोला की शिकायत पर मंडी पुलिस थाना में बैंक परिसर में दाखिल होकर वारदात के प्रयास पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 457, 511 में मुकदमा दर्ज किया गया है।शुजालपुर मंडी व सिटी में कुल 2 दर्जन अलग-अलग एटीएम विभिन्न बैंकों द्वारा संचालित किए जा रहे हैं। इनमें से अधिकांश में सुरक्षा के लिए रात को कोई गार्ड नहीं होता। पुलिस द्वारा कई बार बैंक प्रबंधकों को सूचना-पत्र भी दिए जा चुके हैं, लेकिन इन एटीएम केंद्रों की सुरक्षा चेहरे पहचानने में अक्षम सीसीटीवी कैमरों के भरोसे छोड़ी हुई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ATM wall smashed into the bank, the rogue, the locker room door was not broken, then had to return empty handed


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/shajapur/news/atm-wall-smashed-into-the-bank-the-rogue-the-locker-room-door-was-not-broken-then-had-to-return-empty-handed-127434764.html

No comments:

Post a Comment