राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान विधानसभा के सेंट्रल हॉल में होगा। कोरोना से बचाव के लिए मतदान स्थल को बदला गया है। राज्यसभा की तीन सीटों के लिए 19 जून को वोटिंग होना है। विधानसभा के प्रमुख सचिव एपी सिंह ने बुधवार को चुनाव तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने विधानसभा परिसर के रखरखाव का काम देखने वाले राजधानी परियोजना प्रशासन के अधिकारियों से चर्चा के बाद वोटिंग सभाकक्ष एम-2 के स्थान पर सेंट्रल हॉल में कराने का निर्णय लिया।
कोरोना संक्रमण को देखते हुए एम-2 हाॅल में मतदान के लिए जगह कम पड़ती, इसलिए यह निर्णय लिया गया। राज्यसभा की तीन सीटों के लिए चार उम्मीदवार मैदान में हैं। भाजपा से ज्योतिरादित्य सिंधिया व सुमेर सिंह सोलंकी और कांग्रेस से दिग्विजय सिंह व फूल सिंह बरैया प्रत्याशी हैं। वर्तमान हालात में दो सीट पर भाजपा और एक सीट पर कांग्रेस की जीत तय है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/voting-for-the-rajya-sabha-elections-will-be-held-in-the-central-hall-of-the-assembly-127372708.html
No comments:
Post a Comment